फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार: आधी रात को घर में घुसे बदमाश, मर्चेंट नेवी के जवान के परिजनों को बंधक बनाकर डाली डकैती, तस्वीरें...

Fri, 01 Oct 2021 09:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 01 Oct 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Haridwar News: Robbery after merchant navy Soldiers family members hostage Photos
हरिद्वार में डकैती - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार के फेरूपुर के राधिका एनक्लेव में बृहस्पतिवार देर रात मर्चेंट नेवी के जवान की पत्नी और बच्चों को बंधकर बनाकर आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों से लैस थे और डरा धमकाकर जेवरात व 70 की नकदी लूट ली।



इसके बाद महिला और बच्चों को कमरे में बंद कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। आधा दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। 

पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार के मुुताबिक, गांव फेरूपुर के निकट राधिका एनक्लेव में मर्चेंट नेवी के जवान हरीश का मकान है। बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे खेतों के रास्ते बदमाश कॉलोनी में पहुंचे और दीवार फांदकर हरीश के घर में घुस गए। घर में उनकी पत्नी सुनीता और दो बच्चे मौजूद थे जबकि हरीश मर्चेंट नेवी में ड्यूटी पर हैं।

बदमाश कमरे के दरवाजे की चटकनी तोड़कर अंदर घुसे और सुनीता व बच्चों को हथियारों के दम पर बंधक बना लिया। इसके बाद डकैती की घटना को अंजाम दिया। महिला और बच्चों को बंधकर बनाकर बदमाश फरार हो गए। काफी मशक्कत के बाद सुनीता ने खुद को बंधन मुक्त किया और घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। डकैती की घटना से पुलिस महकमे में अफरातफरी मच गई।

Haridwar News: Robbery after merchant navy Soldiers family members hostage Photos
हरिद्वार में डकैती के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सीओ लक्सर बहादुर सिंह चौहान और थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। सुनीता के मुताबिक, बदमाश आलमारी में रखी 70 हजार की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात ले गए हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बदमाशों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच होगी।

Haridwar News: Robbery after merchant navy Soldiers family members hostage Photos
हरिद्वार में डकैती के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। सीओ लक्सर बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि खुलासे के लिए थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar News: Robbery after merchant navy Soldiers family members hostage Photos
हरिद्वार में डकैती - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि शेरपुर में भी गांव किनारे खेतों से सटे एक घर में करीब एक महीने पहले 31 अगस्त की रात को अज्ञात बदमाशों ने डकैती डाली थी। अब फेरूपुर के निकट राधिका एनक्लेव में खेतों से सटे घर को बदमाशों ने निशाना बनाया है। ऐसे में शेरपुर और फेरूपुर की दोनों घटनाओं को एक ही गिरोह की ओर से अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Haridwar News: Robbery after merchant navy Soldiers family members hostage Photos
हरिद्वार में डकैती के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शेरपुर की घटना के एक सप्ताह बाद तक पुलिस ने खूब भागदौड़ की थी, लेकिन खुलासा नहीं हो सका है। अब फेरूपूर की डकैती ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। क्षेत्र में कई फैक्टरियां हैं, जिनमें काम करने वाले बाहरी राज्यों के लोग यहां किराये पर रहते हैं। कई किरायेदारों का सत्यापन नहीं हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed