हरिद्वार के फेरूपुर के राधिका एनक्लेव में बृहस्पतिवार देर रात मर्चेंट नेवी के जवान की पत्नी और बच्चों को बंधकर बनाकर आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों से लैस थे और डरा धमकाकर जेवरात व 70 की नकदी लूट ली।
इसके बाद महिला और बच्चों को कमरे में बंद कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। आधा दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार के मुुताबिक, गांव फेरूपुर के निकट राधिका एनक्लेव में मर्चेंट नेवी के जवान हरीश का मकान है। बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे खेतों के रास्ते बदमाश कॉलोनी में पहुंचे और दीवार फांदकर हरीश के घर में घुस गए। घर में उनकी पत्नी सुनीता और दो बच्चे मौजूद थे जबकि हरीश मर्चेंट नेवी में ड्यूटी पर हैं।
बदमाश कमरे के दरवाजे की चटकनी तोड़कर अंदर घुसे और सुनीता व बच्चों को हथियारों के दम पर बंधक बना लिया। इसके बाद डकैती की घटना को अंजाम दिया। महिला और बच्चों को बंधकर बनाकर बदमाश फरार हो गए। काफी मशक्कत के बाद सुनीता ने खुद को बंधन मुक्त किया और घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। डकैती की घटना से पुलिस महकमे में अफरातफरी मच गई।
2 of 6
हरिद्वार में डकैती के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सीओ लक्सर बहादुर सिंह चौहान और थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। सुनीता के मुताबिक, बदमाश आलमारी में रखी 70 हजार की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात ले गए हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बदमाशों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच होगी।
3 of 6
हरिद्वार में डकैती के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। सीओ लक्सर बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि खुलासे के लिए थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की गई हैं।
4 of 6
हरिद्वार में डकैती
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि शेरपुर में भी गांव किनारे खेतों से सटे एक घर में करीब एक महीने पहले 31 अगस्त की रात को अज्ञात बदमाशों ने डकैती डाली थी। अब फेरूपुर के निकट राधिका एनक्लेव में खेतों से सटे घर को बदमाशों ने निशाना बनाया है। ऐसे में शेरपुर और फेरूपुर की दोनों घटनाओं को एक ही गिरोह की ओर से अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है।
5 of 6
हरिद्वार में डकैती के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
शेरपुर की घटना के एक सप्ताह बाद तक पुलिस ने खूब भागदौड़ की थी, लेकिन खुलासा नहीं हो सका है। अब फेरूपूर की डकैती ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। क्षेत्र में कई फैक्टरियां हैं, जिनमें काम करने वाले बाहरी राज्यों के लोग यहां किराये पर रहते हैं। कई किरायेदारों का सत्यापन नहीं हुआ है।