फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमस्खलन: नौसेना के दल के साथ त्रिशूल चोटी फतह करने निकली 13 साल की काम्या भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, तस्वीरें...

Fri, 01 Oct 2021 08:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 01 Oct 2021 08:58 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Avalanche News: 13 Year Old Girl Also Missing with Indian Navy Mountaineering Team after Hit By Avalanche Photos
माउंट त्रिशूल पर हिमस्खलन में लापता हुए नौसेना के जवान - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के चमोली जिले में 7120 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माउंट त्रिशूल फतह कर कीर्तिमान स्थापित करने जा रही 13 वर्षीय काम्या कार्तिकेयन भी दल के साथ लापता है। काम्या 23 सितंबर को अपने पिता नौ सेना में कमांडर कार्तिकेयन सुंदरम और जवानों के साथ माउंट त्रिशूल फतह के लिए जिले के सुतोल गांव से निकली थी, लेकिन शुक्रवार को त्रिशूल चोटी के कैंप थ्री पर ग्लेशियर टूटने से दल के पांच जवान और एक शेरपा (क्लाइविंग विशेषज्ञ) के लापता होने की सूचना है। 



काम्या के साहस को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसे इसी 26 जनवरी को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया था। फरवरी महीने में मन की बात कार्यक्रम में मोदी ने काम्या के साहस का जिक्र किया था। मुंबई से आंखों में सपना लिए त्रिशूल फतह करने के लिए आई काम्या को क्या पता था कि उस पर और उनके दल पर एक भारी मुसीबत आ जाएगा। शुक्रवार को जब पर्वतारोही दल के हिमस्खलन में लापता होने की सूचना आई तो 13 वर्षीय काम्या का हर किसी की जुबां पर जिक्र था।

उत्तराखंड: माउंट त्रिशूल आरोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आया नौसेना का दल, कुछ सदस्य लापता

वहीं, सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। हालांकि मौसम खराब होने के कारण दोपहर तक सेना का कोई भी दल मौके पर नहीं पहुंच पाया था। दोपहर बाद जोशीमठ से सेना का दल वाहन से सुतोल गांव के लिए रवाना हुआ। शनिवार से माउंट त्रिशूल क्षेत्र में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।

Uttarakhand Avalanche News: 13 Year Old Girl Also Missing with Indian Navy Mountaineering Team after Hit By Avalanche Photos
13 साल की काम्या भी लापता - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे माउंट त्रिशूल के कैंप-थ्री पर अचानक हिमस्खलन आने से दल के कैंप भी तबाह हो गए। वहीं, वन विभाग और जिला प्रशासन को दल ने पर्वतारोहण की सूचना नहीं दी थी। घटना की सूचना के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम के साथ गौचर में हेलीकाप्टर को अलर्ट पर रखा गया है। प्रशासन को भी पुख्ता सूचना नहीं है कि दल में कितने लोग शामिल थे।

Uttarakhand Avalanche News: 13 Year Old Girl Also Missing with Indian Navy Mountaineering Team after Hit By Avalanche Photos
लापता लोगों के लिए सर्च अभियान शुरू - फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ आशुतोष सिंह ने बताया कि मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक से चार लोगों को माउंट त्रिशूल के पर्वतारोहण की अनुमति मिली थी। इनमें नौ सेना के कमांडर कार्तिकेयन सुंदरम, उनकी 13 वर्षीय बेटी काम्या कार्तिकेयन, निहार संदीप शौले और आदित्य गुप्ता शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Avalanche News: 13 Year Old Girl Also Missing with Indian Navy Mountaineering Team after Hit By Avalanche Photos
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी - फोटो : अमर उजाला
अनुमतिपत्र में पर्वतारोही दल को चमोली के बदरीनाथ वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ कार्यालय से अनुमति लेने के लिए भी कहा गया है। लेकिन, दल ने वन विभाग से संपर्क नहीं किया। इस वजह से वन विभाग को पर्वतारोही दल के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है। वहीं, लापता हुए दल की तलाश में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) का तीन सदस्यीय दल रवाना हो गया है। निम के अनुसार लापता हुए दल में नौसेना के पांच सदस्य और एक शेरपा शामिल है।
विज्ञापन
Uttarakhand Avalanche News: 13 Year Old Girl Also Missing with Indian Navy Mountaineering Team after Hit By Avalanche Photos
राहत-बचाव में लगी टीमें - फोटो : अमर उजाला

निम के रजिस्ट्रार विशाल रंजन ने बताया कि रेस्क्यू टीम में निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट, प्रशिक्षक दीप शाही व सौरभ रौतेला शामिल हैं। हालांकि, जोशीमठ में मौसम खराब होने के कारण टीम आगे नहीं बढ़ पाई। कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि मौसम साफ होते ही आगे बढ़ा जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed