साध्वी संजनानंद गिरि को गुरुवार को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी का महामंडलेश्वर बनाया गया। हरिद्वार के मायापुर स्थित पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में अखाड़े के पंचपरमेश्वरों की अध्यक्षता और आचार्य पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि की उपस्थिति में साध्वी संजनानन्द गिरि का महामंडलेश्वर पद पर पट्टाभिषेक किया।
Haridwar: साध्वी संजनानंद बनीं निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर, पंचपरमेश्वरों की उपस्थिति में हुआ पट्टाभिषेक
निरंजनी अखाड़े के सचिव एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने साध्वी संजनानंद गिरि का विधि विधान से तिलक चादर और माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि साध्वी संजनानन्द गिरि को अखाड़े के पंच परमेश्वर और आचार्य पीठाधीश्वर महाराज ने अखाड़े की परंपराओं के अनुसार महामंडलेश्वर पद आसीन किया गया है। महामण्डलेश्वर साध्वी संजनानन्द गिरि सनातन धर्म और संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए समर्पित भाव से योगदान करेंगी।
2 of 5
महामंडलेश्वर साध्वी संजनानंद
- फोटो : अमर उजाला
निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने कहा कि महामंडलेश्वर साध्वी सजनानंद गिरि मां कामाख्या की बड़ी साधक हैं। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश व समाज की सेवा में समर्पण किया है।
3 of 5
साध्वी संजनानंद बनीं निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर
- फोटो : अमर उजाला
साध्वी नारी शक्ति के लिए बड़ी प्रेरणा बनेंगी ऐसा सभी संतों को पूर्ण विश्वास है। आनन्द अखाड़े के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी बालकानानन्द गिरि महाराज ने महामण्डलेश्वर पद पर आसाीन होने पर साध्वी संजनानन्द गिरि को शुभकामनाएं दी।
4 of 5
महामंडलेश्वर साध्वी संजनानंद
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की। बालकानानंद गिरि और श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि साध्वी निरंजनी अखाड़े की परंपराओं को देश भर में फैलाने का काम करेंगी। सनातन धर्म और संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए समर्पित भाव से श्रद्धालुओं को सनातन धर्म के प्रति जागरूक करेंगी।
5 of 5
महामंडलेश्वर साध्वी संजनानंद
- फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर पंचायती निर्मला अखाड़ा के मुखिया महंत बाबा कश्मीर सिंह भूरीवाले, निर्मल संत पुरा के मुखिया महंत जगदीश सिंह, पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत राम रतन गिरि, श्रीमहंत नरेश गिरि, श्रीमहंत केशव गिरि, महंत आलोक गिरि, मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी कारोबारी राज गिरि, अनिल शर्मा, बिंदु गिरि, भोला शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।