फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News: Sadhvi Sanjananand became Mahamandaleshwar of Niranjani Akhara

Haridwar: साध्वी संजनानंद बनीं निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर, पंचपरमेश्वरों की उपस्थिति में हुआ पट्टाभिषेक

Thu, 25 Aug 2022 09:58 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 Aug 2022 09:58 PM IST
सार

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने साध्वी संजनानंद गिरि का विधि विधान से तिलक चादर और माल्यार्पण किया।

विज्ञापन
Haridwar News: Sadhvi Sanjananand became  Mahamandaleshwar of Niranjani Akhara
साध्वी संजनानंद बनीं निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां कामाख्या मंदिर गुवाहाटी की साधिका साध्वी संजनानंद गिरि पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी की महामंडलेश्वर बन गईं। अखाड़े के पंचपरमेश्वरों की उपस्थिति में बृहस्पतिवार को साध्वी का पट्टाभिषेक किया गया। मायापुर स्थित पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में अखाड़े के पंचपरमेश्वरों की अध्यक्षता और आचार्य पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि की उपस्थिति में साध्वी संजनानन्द गिरि का महामंडलेश्वर पद पर पट्टाभिषेक किया।

विज्ञापन


सचिव एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने साध्वी संजनानंद गिरि का विधि विधान से तिलक चादर और माल्यार्पण किया। कैलाशानंद गिरि ने कहा कि महामंडलेश्वर साध्वी सजनानंद गिरि मां कामाख्या की बड़ी साधक हैं। साध्वी नारी शक्ति के लिए बड़ी प्रेरणा हैं। 
विज्ञापन


50 लाख की धोखाधड़ी मामला: गैर जमानती वारंट जारी होने पर फरार हुए चार महंत, गिरफ्तारी के लिए पंजाब में दी दबिश
विज्ञापन
विज्ञापन


आनंद अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर बालकानानंद गिरि और श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि साध्वी निरंजनी अखाड़े की परंपराओं को देश भर में फैलाने का काम करेंगी। सनातन धर्म और संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए समर्पित भाव से श्रद्धालुओं को सनातन धर्म के प्रति जागरूक करेंगी। 

इस अवसर पर पंचायती निर्मला अखाड़ा के मुखिया महंत बाबा कश्मीर सिंह भूरीवाले, निर्मल संत पुरा के मुखिया महंत जगदीश सिंह, पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत राम रतन गिरि, श्रीमहंत नरेश गिरि, श्रीमहंत केशव गिरि, महंत आलोक गिरि, मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी कारोबारी राज गिरि, अनिल शर्मा, बिंदु गिरि, भोला शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed