फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार : बैरागी कैंप में संतों के विरोध के बीच अवैध निर्माण ध्वस्त, हुई झड़प, एसडीएम की कार पर फेंके पत्थर, तस्वीरें

Sun, 16 May 2021 03:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 16 May 2021 03:19 PM IST
सार

कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप में महाकुंभ मेले के दौरान श्रीपंच निर्मोही अणि अखाड़ा के महंत राजेंद्र दास, श्री पंच दिगंबर अणि अखाड़ा के महंत कृष्णदास और श्री पंच निर्वाण अणि अखाड़ों के महंत धर्मदास ने महाकुंभ मेले के दौरान बिना प्रशासनिक अनुमति पक्का निर्माण कराया था।

विज्ञापन
haridwar news: illegal construction collapse in bairagi camp, saint become angry, throw stone on officers, photos
हंगामे के बीच अवैध निर्माण ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला

बैरागी कैंप में बैरागियों के तीनों अखाड़ों में हो रहे अवैध निर्माण को हटाने के लिए पहुंची प्रशासनिक टीम और संतों के बीच काफी झड़प हुई। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान संतों ने एसडीएम को घेरने का प्रयास किया और पीछे से उनकी कार पर पत्थर भी फेंके। कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप में महाकुंभ मेले के दौरान श्रीपंच निर्मोही अणि अखाड़ा के महंत राजेंद्र दास, श्री पंच दिगंबर अणि अखाड़ा के महंत कृष्णदास और श्री पंच निर्वाण अणि अखाड़ों के महंत धर्मदास ने बिना प्रशासनिक अनुमति पक्का निर्माण कराया था। आईएएस डिप्टी कलक्टर अंशुल सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल, एसडीएम गोपाल सिंह, तहसीलदार आशीष घिल्डियाल, सिंचाई विभाग के अधिशासी अधिकारी डीके सिंह, सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कराने लगे। इस पर संतों ने हंगामा शुरू कर दिया। संत एसडीएम गोपाल सिंह चौहान से उलझते रहे, लेकिन टीम ने अवैध निर्माण तोड़ना जारी रखा। इस दौरान श्री पंचनिर्मोही अणि अखाड़ा के हनुमान मंदिर को हटाने को लेकर काफी विवाद हुआ। यहां से हनुमान जी की प्रतिमा को सुरक्षित हटाने के बाद उसे एक स्थान पर रख दिया गया। इसके बाद टीम श्री पंच दिगंबर अणि अखाड़ा पहुंची। यहां जेसीबी के आगे महंत कृष्णदास बैठ गए।

haridwar news: illegal construction collapse in bairagi camp, saint become angry, throw stone on officers, photos
हंगामे के बीच अवैध निर्माण ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला

काफी मशक्कत के बाद सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने उन्हें हटाया। इसके बाद अन्य संतों ने जेसीबी को रोकने का प्रयास किया। इस पर पुलिसकर्मियों और संतों के बीच नोकझोंक हो गई। करीब तीन घंटे तक हंगामे के बीच अवैध निर्माण ध्वस्त कराया गया। यहां से एसडीएम गोपाल सिंह चौहान के निकलने पर श्रीपंच निर्मोही अणि अखाड़ा के महंत राजेंद्र दास अपने साथ कुछ संतों को लेकर उनके पीछे दौड़ पड़े। इस दौरान कुछ संतों ने उनकी कार की ओर पत्थर फेंके। हालांकि कोई हानि नहीं हुई।

haridwar news: illegal construction collapse in bairagi camp, saint become angry, throw stone on officers, photos
हंगामे के बीच अवैध निर्माण ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला

ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के शुरू होने से लेकर आखिर तक संतों के निशाने पर एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ही रहे। एसडीएम ने कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कार्रवाई जारी रखी। महाकुंभ मेला शुरू होने के साथ ही तीनों अणि अखाड़ों में अवैध निर्माण शुरू कर दिया गया था। जब एचआरडीए की टीम को इसका पता चला तो इसके लिए नोटिस भी जारी किया गया था। इसके बाद ही सिंचाई विभाग ने भी नोटिस जारी किया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
haridwar news: illegal construction collapse in bairagi camp, saint become angry, throw stone on officers, photos
हंगामे के बीच अवैध निर्माण ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला

कार्रवाई कराने के बाद मैं वहां से निकल गया था। किसी ने पीछे से पत्थर फेंके होंगे। इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है।
- गोपाल सिंह चौहान, एसडीएम, सदर

विज्ञापन
haridwar news: illegal construction collapse in bairagi camp, saint become angry, throw stone on officers, photos
हंगामे के बीच अवैध निर्माण ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने बैरागी कैंप में तीनों बैरागी अणि अखाड़ों के निर्माण ध्वस्त किए जाने की कड़ी निंदा की है। कहा कि जिस प्रकार वैष्णव अखाड़ों के मंदिरों को तोड़ा गया और मूर्ति को हटाया गया। उससे मुगलराज की याद ताजा हो गई। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार होने के बावजूद वैष्णव अखाड़ों के मंदिर व आश्रमों को तोड़ना बेहद दुखद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed