बुधवार रात करीब तीन बजे एक हाथी जंगल से निकलकर कुंभनगरी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया। हाथी लाइन नंबर छह पर काफी देर तक घूमता रहा। हाथी के आने से आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे के कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हवाई फायरिंग करके हाथी को जंगल की तरफ भगाया। तीन बजे एक हाथी जंगल से निकलकर रेलवे स्टेशन पर आ धमका और चहलकदमी करने लगा। हाथी रेलवे लाइन नंबर छह पर घूमता रहा। स्टेशन पर हाथी आने से प्लेटफार्म व अन्य जगहों पर काम कर रहे रेलवे के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही जिस समय हाथी प्लेटफार्म पर पहुंचा वहां यात्रियों की संख्या ज्यादा नहीं थी। स्टेशन पर मौजूद चुनिंदा यात्रियों को प्लेटफार्म से बाहर भेजा गया। इस दौरान स्टेशन के पावर केबिन में तैनात अधिकारियों ने इसकी सूचना आरपीएफ व जीआरपी को दी। सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी के जवान प्लेटफार्म पर पहुंचे और हाथी को भगाने के लिए शोर मचाया। मोतीचूर रेंज से भी कुछ वन कर्मचारी स्टेशन पर पहुंचे और हाथी को भगाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। कुछ देर बाद हाथी जंगल की तरफ निकल गया। आरपीएफ प्रभारी डीएस चौहान ने बताया कि हाथी ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। हवाई फायरिंग और शोर करके हाथी को जंगल की तरफ भगाया गया।
हरिद्वार: कुंभनगरी के रेलवे स्टेशन पर मदमस्त गजराज ने की चहलकदमी, तस्वीरों में देखें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 25 Mar 2021 06:52 PM IST
सार
- बुधवार रात तीन बजे पहुंचा स्टेशन, लाइन नंबर छह पर घूमता रहा हाथी
- वन विभाग की टीम ने की हवाई फायरिंग करके जंगल की तरफ भगाया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन