फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार : दिल्ली से लाई गईं 500 से ज्यादा कोरोना मृतकों की अस्थियां, हरकी पैड़ी पर हुआ विसर्जन, तस्वीरें...

Fri, 11 Jun 2021 01:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 11 Jun 2021 01:37 PM IST
विज्ञापन
haridwar news : ashes of more than 500 corona dead brought from delhi, immersion on harki paidi
गंगा में अस्थियां विसर्जित कीं - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में शुक्रवार को दिल्ली के पांच सौ से ज्यादा कोरोना मृतकों की अस्थियां विसर्जन के लिए पहुंचीं। इनका विसर्जन हरकी पैड़ी पर विधि विधान से किया गया। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के आह्वान पर दिल्ली से करोना मृतकों की अस्थियां लाई गईं। जिनकी संख्या पांच सौ से ज्यादा है। यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने विधि विधान से गंगा में अस्थियां विसर्जित कीं। यूथ कांग्रेस के प्रदेश  महासचिव गौरव कौशिक, दिव्यांश गिरधर, यूथ कांग्रेस के ज्वाइंट सेक्रेटरी संजीव, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव बिहार नंदन पासवान और हरिद्वार के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रवि बहादुर के नेतृत्व में अस्थियां विसर्जित की गईं। इन दिनों हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर अस्थि विसर्जन करने वालों की भीड़ उमड़ रही है। उत्तराखंड ही नहीं कई राज्यों से लोग अपनों की अस्थियां लेकर पहुंच रहे हैं। अस्थि विसर्जन पर रोक नहीं है, लेकिन कोविड प्रोटोकाल का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है।

haridwar news : ashes of more than 500 corona dead brought from delhi, immersion on harki paidi
गंगा में अस्थियां विसर्जित कीं - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को हरकी पैड़ी क्षेत्र में कर्मकांड करने वालों की काफी भीड़ रही। लोगों ने कर्मकांड कर अपनों की अस्थियां प्रवाह कर गंगा में डुबकी लगाई। इस दौरान शारीरिक दूरी का पालन किया गया।
 
haridwar news : ashes of more than 500 corona dead brought from delhi, immersion on harki paidi
गंगा में अस्थियां विसर्जित कीं - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामले और मरीजों की मौतें लगातार घट रही है। बीते 24 घंटे में 15 मरीजों की मौत और 388 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 3242 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 335866 हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
haridwar news : ashes of more than 500 corona dead brought from delhi, immersion on harki paidi
गंगा में अस्थियां विसर्जित कीं - फोटो : अमर उजाला

देहरादून जिले में 94 कोरोना मरीज मिले है। नैनीताल में 60, हरिद्वार में 56, ऊधमसिंह नगर में 30, चमोली में 28, अल्मोड़ा में 24, रुद्रप्रयाग में 22, बागेश्वर में 15, चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़ में 14-14, उत्तरकाशी में 10, टिहरी जिले में सात संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन
haridwar news : ashes of more than 500 corona dead brought from delhi, immersion on harki paidi
हरकी पैड़ी - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में 24 घंटे में 15 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। वहीं, देहरादून, हरिद्वार व टिहरी जिले में 14 कोरोना मरीजों की मौत बैकलॉग की है। प्रदेश में मरीजों की मौत का आंकड़ा 6878 हो गया है। संक्रमितों की तुलना में ज्यादा मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। अब तक 316621 मरीज संक्रमण को मात दे चुके हैं। प्रदेेश की रिकवरी दर 94.27 प्रतिशत और संक्रमण दर 6.66 प्रतिशत दर्ज की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed