फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार कुंभ 2021: साधारण महापर्व नहीं कुंभ, लंदन तक मशहूर है इस महापर्व की गाथा, देखिए अद्भुत तस्वीरें

Thu, 04 Mar 2021 12:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 04 Mar 2021 12:58 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Maha Kumbh Mela 2021: Kumbh is not ordinary it is famous in London also
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला

कुंभ साधारण महापर्व नहीं है। इसकी गाथा वेद पुराणों और मायथोलॉजी से लेकर लंदन की प्रसिद्ध इलियट लाइब्रेरी के दस्तावेजों तक फैली है। श्रीमद्भागवत, इम्पीरियल गजेटियर, आर्कियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया के साथ साथ अथर्ववेद, आईने अकबरी, रामायण और सभी 18 पुराणों में कुंभ महापर्व का वर्णन है। इसे महान अमृत योग के रूप में महापुण्यमयी दर्शाया गया है। ब्रिटानिका, एशियाटिक रिसर्च, अमेरिकना एनसाइक्लोपीडिया, क्रिश्चियन ऑब्जर्वर में भी कुंभ का विस्तार दिया गया है। महानिर्वाणी अखाड़ा के महंत लालपुरी, दिलीप कुमार राय, इंदिरा देवी, डॉ. विष्णु राकेश ने कुंभ के इतिहास पर पुस्तक लिखी। एलेक्जेंडर कनिंघम, लेफ्टिनेंट फ्रांसिस व्हाइट, ब्लैकमैन एंड जेरेट, डॉसन, एमा रॉबर्ट एवं एटकिंसन ने अपने साहित्य के माध्यम से भारत के कुंभ मेले को दुनियाभर में चर्चित किया। यही कारण है कि हरिद्वार और प्रयाग के कुंभ मेले में हजारों विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। स्कंद पुराण, विष्णु पुराण, शिव पुराण, शतपथ ब्राह्मण, कूर्म पुराण और मत्स्य पुराण में कुंभ महापर्व की व्यापक महिमा है। सर यदुनाथ सरकार ने कुंभ के आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व पर गहन अध्ययन के पश्चात पुस्तक लिखी। कालिदास के मेघदूत और महाभारत के आदि पर्व एवं वनपर्व में भी कुंभ का व्यापक उल्लेख है। कुंभ अनादि पर्व है, इसकी महिमा भी अपरंपार है।



यह भी पढ़ें... कुंभ 2021: ‘लाडली’ ने नहीं खलने दी ‘पवनकली’ की कमी, पेशवाई में बनी आकर्षण का केंद्र, तस्वीरें

Haridwar Maha Kumbh Mela 2021: Kumbh is not ordinary it is famous in London also
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला

वहीं सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी की पेशवाई में शामिल होने के बाद संतों से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया था। उन्होंने महाकुंभ की तैयारियों पर भी संतों के साथ चर्चा की थी और कहा था कि संतों के आशीर्वाद से महाकुंभ दिव्य और भव्य होगा।

Haridwar Maha Kumbh Mela 2021: Kumbh is not ordinary it is famous in London also
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सबसे पहले पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी की एसएमजेएन पीजी कॉलेज स्थित अस्थायी छावनी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar Maha Kumbh Mela 2021: Kumbh is not ordinary it is famous in London also
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि, अखाडे़ के सचिव एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी, अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद के साथ मुख्यमंत्री ने पूजा कर पेशवाई का शुभारंभ किया था।

विज्ञापन
Haridwar Maha Kumbh Mela 2021: Kumbh is not ordinary it is famous in London also
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद मायादेवी मंदिर में पूजा कर दिव्य एवं भव्य कुंभ के लिए आशीर्वाद मांगा। मुख्यमंत्री ने अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि का आशीर्वाद भी लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed