फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाकुंभ 2021: बुधवार को पांच अखाड़ों के नौ संतों समेत 192 श्रद्धालु मिले संक्रमित, 39 को बॉर्डर से लौटाया

Wed, 14 Apr 2021 11:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 14 Apr 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Maha kumbh 2021: 192 devotees, including nine saints of five akhara Corona Positive on Wednesday
हरिद्वार कुंभ में शाही स्नान - फोटो : अमर उजाला

कुंभनगरी हरिद्वार में पांच अखाड़ों के नौ संतों समेत 639 नए कोविड संक्रमित मिले हैं। राज्यसीमा और मेला क्षेत्र में 192 श्रद्धालु कोविड संक्रमित मिले। इनमें से 39 श्रद्धालुओं को राज्यसीमा से लौटा दिया गया। वहीं एसीएमओ डॉ. एचडी शाक्या और मेला अस्पताल में तैनात दो लैब टेक्नीशियन और एक ऑप्टोमेटरिस्ट भी कोविड पॉजिटव पाए गए हैं। 



उत्तराखंड में कोरोना: बेकाबू हो रहे हालात, 24 घंटे में आए 1953 नए संक्रमित, एक्टिव केस 10 हजार पार 

हरिद्वार में संक्रमितों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को आईआईटी रुड़की में सबसे अधिक 56 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। पतंजलि योगपीठ में 14, ऋषिकुल में नौ, एचएम रुड़की में आठ, शिवालिक नगर में आठ, श्रीशंभू पंच अग्नि अखाड़ा, श्रीपंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी, अखिल भारतीय दिगंबर अणि, श्रीतपोनिधि आनंद अखाड़े में पांच और श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा में चार संतों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

महाकुंभ 2021: साढ़े 13 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, श्रद्धा के सैलाब में नहीं दिखा कोरोना का भय, तस्वीरें... 

सीएमओ डॉ. एसके झा ने बताया कि राज्यसीमा और मेला पर 25000 श्रद्धालुओं की रैंडम कोविड एंटीजन जांच की गई है। जिले में 6308 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई। जिले में 446 लोग, राज्यसीमा पर 146 श्रद्धालु संक्रमित मिले हैं। मेलाधिकारी स्वास्थ्य डॉ. अर्जुन सिंह सेंगर ने बताया कि राज्यसीमा और मेला क्षेत्र में 10500 श्रद्धालुओं की रैंडम एंटीजन जांच की गई।

Haridwar Maha kumbh 2021: 192 devotees, including nine saints of five akhara Corona Positive on Wednesday
kumbh, kumbh mela, snan - फोटो : अमर उजाला

2500 लोगों के आरटी-पीसीआर जांच की गई। जांच में 46 श्रद्धालु कोविड संक्रमित मिले। इनमें से 39 संक्रमितों को राज्यसीमा से लौटा दिया गया। शेष संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। आइजी कुंभ संजय गुंज्याल ने बताया कि बिना पंजीकरण के 1111 वाहनों से आए 1750 श्रद्धालुओं को राज्यसीमा से लौटा दिया गया।  

Haridwar Maha kumbh 2021: 192 devotees, including nine saints of five akhara Corona Positive on Wednesday
kumbh, kumbh mela, snan - फोटो : अमर उजाला

मीडिया सेंटर में बुधवार को पत्रकार वार्ता में मेलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि कुंभ मेले का मुख्य शाही स्नान प्रशासन व पुलिस के आपसी तालमेल से ही सकुशल संपन्न हो सका है। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी, पुलिसकर्मी और स्वयंसेवक धन्यवाद के पात्र हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar Maha kumbh 2021: 192 devotees, including nine saints of five akhara Corona Positive on Wednesday
kumbh, kumbh mela, snan - फोटो : अमर उजाला

मेलाधिकारी ने कहा कि मीडियाकर्मियों ने लोगों तक सही जानकारी पहुंचाई। जिससे श्रद्धालु नियमों का पालन करते हुए न केवल मेला क्षेत्र में पहुंचे, बल्कि स्नान करते हुए भी इनका पालन किया। बाहर से आने वाले लोगों की लगातार कोविड जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Haridwar Maha kumbh 2021: 192 devotees, including nine saints of five akhara Corona Positive on Wednesday
kumbh, kumbh mela, snan - फोटो : अमर उजाला

आईजी कुंभ संजय गुंज्याल ने कहा कि सेटेलाइट के माध्यम से ले गए चित्रों के आधार पर अनुमान है कि 13 लाख 56 हजार लोगों ने बैसाखी पर गंगा स्नान किया।  कोविड-19 के चलते श्रद्धालुओं की संख्या 2010 के मुकाबले काफी कम रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed