फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाकुंभ 2021: साढ़े 13 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, श्रद्धा के सैलाब में नहीं दिखा कोरोना का भय, तस्वीरें... 

Wed, 14 Apr 2021 10:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 14 Apr 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Maha kumbh 2021 :  More Than 13 Lakh Devotees Took Holy Dip into Ganga Today During Corona Fear Photos
हरिद्वार कुंभ में शाही स्नान - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार महाकुंभ में मेष संक्रांति (बैसाखी) के शाही स्नान में श्रद्धालुओं में कोरोना का भय नहीं दिखा। सभी 13 अखाड़ों के संतों ने क्रमवार हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर गंगा स्नान किया। सुबह सात बजे से पहले श्रद्धालुओं ने ब्रह्मकुंड पर स्नान किया। छावनियों से स्नान के लिए निकली संतों की शोभायात्राएं देखने और आशीर्वाद लेने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मेला पुलिस के मुताबिक शाही स्नान पर 13 लाख 51 हजार 631 लोगों ने स्नान किया।

महाकुंभ: सोने-चांदी के सिंहासनों पर बैठ शाही स्नान के लिए निकले संत, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा, तस्वीरें... 

बुधवार को महाकुंभ का दूसरा और अखाड़ों का तीसरा शाही स्नान हुआ। बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने सुबह तीन बजे से ही हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर स्नान शुरू कर दिया। छह से सात बजे तक हरकी पैड़ी श्रद्धालुओं से भरी रही। आम श्रद्धालुओं को हरकी पैड़ी से सुबह सात बजे खाली करवाकर अखाड़ों के संतों के स्नान के लिए रिजर्व कर दिया गया।

उत्तराखंड: कुंभ पर सीएम तीरथ बोले- मां गंगा का आशीर्वाद लेकर जाएं, नहीं फैलना चाहिए कोरोना

सफाई के बाद मेलाधिकारी दीपक रावत और एसएसपी कुंभ जन्मजेय खंडूरी ने मेला पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों के साथ गंगा पूजन कर स्नान सकुशल संपन्न होने की प्रार्थना की।

Haridwar Maha kumbh 2021 :  More Than 13 Lakh Devotees Took Holy Dip into Ganga Today During Corona Fear Photos
हरिद्वार कुंभ में शाही स्नान - फोटो : अमर उजाला

सुबह 9.30 बजे श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी और आनंद अखाड़ा के संतों ने ब्रह्मकुंड पर स्नान किया। इसके बाद श्री पंचदशनाम जूना, अग्नि और आह्वान के बाद किन्नर अखाड़ा के संतों ने ब्रह्मकुंड में डुबकी लगाई। क्रमवार से महानिर्वाणी और अटल अखाड़ा के संतों ने स्नान किया।

Haridwar Maha kumbh 2021 :  More Than 13 Lakh Devotees Took Holy Dip into Ganga Today During Corona Fear Photos
हरिद्वार कुंभ में शाही स्नान - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद तीनों बैरागी अणियों निर्मोही, दिगंबर और निर्वाणी अखाड़ों के संतों ने स्नान किया। पंचायती बड़ा उदासीन, नया उदासीन और फिर निर्मल अखाड़ों के संतों ने बारी बारी से स्नान किया। शाम छह बजे तक हरकी पैड़ी संतों के स्नान के दौरान जयकारों से गुलजार रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar Maha kumbh 2021 :  More Than 13 Lakh Devotees Took Holy Dip into Ganga Today During Corona Fear Photos
हरिद्वार कुंभ में शाही स्नान - फोटो : अमर उजाला

कुंभ के शाही स्नान पर हरकी पैड़ी और अन्य स्नान घाटों समेत श्रद्धालुओं ने हाईवे के किनारे बनाए गए उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के वीआईपी घाट पर भी गंगा स्नान किया। हालांकि, 12 अप्रैल के स्नान के मुकाबले यह संख्या आधी रही। वीआईपी घाट के व्यवस्थापक प्रेम ने बताया कि दिनभर में लगभग ढाई सौ वीआईपी लोगों ने गंगा स्नान किया। सोमवार को 500 श्रद्धालुओं ने स्नान किया था। 

विज्ञापन
Haridwar Maha kumbh 2021 :  More Than 13 Lakh Devotees Took Holy Dip into Ganga Today During Corona Fear Photos
हरिद्वार कुंभ में शाही स्नान - फोटो : अमर उजाला

कुंभ नगरी में बैसाखी का शाही स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने धर्मनगरी के मठ-मंदिरों के भी दर्शन किए। शाही स्नान करने के साथ ही नवरात्र चलने से शहर के मां चंडी देवी, मनसा देवी, सुरेश्वरी देवी, माया देवी, दक्षेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed