फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाकुंभ 2021: हाथी पर बैठे नागा साधुओं ने अनोखे अंदाज में किया लंबी जटाओं का प्रदर्शन, तस्वीरें...

Mon, 08 Mar 2021 08:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 08 Mar 2021 08:44 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Kumbh Mela 2021: Naga Saints sit on Elephant and Show Long Hair Photos
हरिद्वार में पेशवाई के दौरान जटाएं दिखाते नागा साधु - फोटो : अमर उजाला

कुंभनगरी हरिद्वार में सोमवार को श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की पेशवाई में हाथी पर बैठे नागा साधुओं ने अनोखे अंदाज में लंबी जटाओं का प्रदर्शन किया। नागा साधु नगाड़े के साथ जयघोष के नाद भी कर रहे थे। पालकी की सुरक्षा में हाथी, घोड़ों और उटों पर नागा साधुओं की टोली भी चल रही थी।



भव्य पेशवाई में तपस्वी श्री दिगंबर और दिगंबर नागा साधुओं की फौज भी चल रही थी। नागा साधुओं के दर्शन को दर्शक काफी उत्साहित दिख रहे थे। श्रद्धालुओं ने नागा साधुओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।

यह भी पढ़ें... महाकुंभ 2021: पेशवाई के दौरान संतों ने दिया महिला सशक्तीकरण का संदेश, 'आसमान' से बरसे फूल, तस्वीरें...

नागा साधुओं ने भी फूल के रूप में श्रद्धालुओं को शुभाशीष दिया। गाजे बाजे के साथ अंत में पेशवाई कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़े की छावनी में पहुंची। पेशवाई में सबसे आगे अखाड़े के इष्टदेव गुरु कपिल मुनि और शंकर भगवान की पालकी थी।

यह भी पढ़ें... हरिद्वार कुंभ 2021ः श्रीपंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की पेशवाई में दिखा साधुओं का अद्भुत स्वरूप, तस्वीरों में देखें

उनके साथ शक्ति स्वरूप भाले भैरव प्रकाश और सूर्यप्रकाश भी चल रहे थे।  इस दौरान अखाड़े की परंपरा और लोक संस्कृति का वैभव दिखाई दिया।

Haridwar Kumbh Mela 2021: Naga Saints sit on Elephant and Show Long Hair Photos
हरिद्वार में पेशवाई के दौरान जटाएं दिखाते नागा साधु - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को हाथी, घोड़ों, ऊंटों पर सवार सैकड़ों साधु-संतों और नागाओं ने कुंभ मेला क्षेत्र में प्रवेश किया। तन पर भस्म रमाए श्री दिगंबर नागा और हाथों में लाल ध्वज थामे दिगंबर नागा साधु पेशवाई की शान रहे। 

Haridwar Kumbh Mela 2021: Naga Saints sit on Elephant and Show Long Hair Photos
हरिद्वार में पेशवाई - फोटो : फाइल फोटो

पेशवाई में श्रीमंहत रविंद्र पुरी, महामंडलेश्वर संतोषी पुरी (गीता भारती), महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद, महामंडलेश्वर स्वामी प्रखर महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद, महामंडलेश्वर स्वामी राधिका, महामंडलेश्वर स्वामी विद्यागिरि, महामंडलेश्वर स्वामी सुमन भारती आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar Kumbh Mela 2021: Naga Saints sit on Elephant and Show Long Hair Photos
हरिद्वार में पेशवाई - फोटो : अमर उजाला

दर्जनों स्थानों पर संतों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, श्रद्धालुओं ने पेशवाई का स्वागत किया। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के कोठारी महंत दमोदार दास, महत कमल दास, भाजपा नेता भूपेंद्र कुमार ने जगजीतपुर पेट्रोल पंप के पास पेशवाई का भव्य स्वागत किया। मेयर अनीता शर्मा ने संतों को पुष्प अर्पित कर उनका शुभाशीश प्राप्त किया। 

विज्ञापन
Haridwar Kumbh Mela 2021: Naga Saints sit on Elephant and Show Long Hair Photos
हरिद्वार में पेशवाई - फोटो : फाइल फोटो

इससे पहले भाजपा बहादराबाद मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, पार्षद विकास कुमार, लोकश पाल, अमित वालिया ने पेशवाई का स्वागत किया। भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विदित शर्मा और भाजपा सप्तऋषि मंडल के महामंत्री तरुण नैयर और विकल राठी ने महामंडलेश्वर प्रखर महाराज का फूल माला पहनकार उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पेशवाई में करीब 40 से अधिक स्वागत स्टॉल लगाए थे। स्वागत के साथ साधु, संतों, अधिकारियों, कर्मचारियों को पानी, जूस और फल का वितरण किया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed