फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाकुंभ 2021: पेशवाई के दौरान संतों ने दिया महिला सशक्तीकरण का संदेश, 'आसमान' से बरसे फूल, तस्वीरें...

Mon, 08 Mar 2021 08:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 08 Mar 2021 08:38 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Kumbh Mela 2021: Saints Give Message of women's Empowerment during peshwai photos
पेशवाई के दौरान दिया महिला सशक्तीकरण का संदेश - फोटो : अमर उजाला

महिला दिवस के अवसर पर संतों ने महानिर्वाणी अखाड़े की पेशवाई के दौरान महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। पेशवाई के दौरान कई महिला अनुयायियों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। अनुयायी महिला को समान अधिकार आदि स्लोगन लिखे पोस्टरों को लेकर चल रही थीं। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी पहला अखाड़ा है जिसने महिलाओं को महामंडलेश्वर बनाने की शुरुआत की थी।



रथों पर चांदी के सिंहासन पर बैठे आचार्य महांडलेश्वर और महामंडलेश्वरों को श्रद्धालुओं हर हर महादेव के जयकारे के साथ नमन किया। वहीं पंजाब के बैगपाइपर बैंड का सुरमयी संगीत और कदमताल भी श्रद्धालुओं को खूब भाया।

यह भी पढ़ें... हरिद्वार कुंभ 2021ः श्रीपंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की पेशवाई में दिखा साधुओं का अद्भुत स्वरूप, तस्वीरों में देखें 

महानिर्वाणी अखाड़े के दर्जनों महामंडलेश्वरों के रथ दोनों आचार्य महामंडलेश्वरों के रथ के पीछे चल रहे थे। भव्य पेशवाई तपस्वी श्री दिगंबर और दिगंबर नागा साधुओं की फौज भी चल रही थी। नागा साधुओं के दर्शन को दर्शक काफी उत्साहित दिख रहे थे।

यह भी पढ़ें... अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : अखाड़ों ने महिलाओं को दिया बराबरी का दर्जा, 60 से अधिक महिला महामंडलेश्वर

श्रद्धालुओं ने नागा साधुओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। नागा साधु भी फूल के रूप में श्रद्धालुओं को शुभाशीष दे रहे थे। गाजे बाजे के साथ अंत में पेशवाई कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़े की छावनी में पहुंची।

Haridwar Kumbh Mela 2021: Saints Give Message of women's Empowerment during peshwai photos
पेशवाई के दौरान हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल - फोटो : अमर उजाला

श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की पेशवाई पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। वहीं पैराग्लाइडर से पेशवाई की वीडियोग्राफी भी की गई। हेलीकॉप्टर से बेहद करीब से पुष्पवर्षा होते देख श्रद्धालु रोमांचित हो गए।

Haridwar Kumbh Mela 2021: Saints Give Message of women's Empowerment during peshwai photos
हरिद्वार में पेशवाई - फोटो : अमर उजाला

पेशवाई के दौरान वाहन पर बैठा आचार्यों और ब्रह्मचारियों का एक समूह लगातार मंत्रोच्चार करता रहा। मत्रोच्चारण से पेशवाई में अलग ही माहौल रहा। इस दौरान पूरा वातावरण अध्यात्म से सराबोर रहा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar Kumbh Mela 2021: Saints Give Message of women's Empowerment during peshwai photos
पेशवाई के दौरान महिला कलाकार - फोटो : अमर उजाला

श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की पेशवाई में उत्तराखंडी लोक नृत्य और गीतों की झांकी को शामिल किया। पेशवाई के दौरान कुमाऊंनी, गढ़वाली, जौनसारी गीतों पर कलकारों की नृत्य प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पहले पंचायती अखाड़ा श्री निंरजनी, श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा और सहयोगी अखाड़ों की पेशवाई में उत्तराखंड की लोक संस्कृति को झांकियों के तौर पर शामिल किया गया था।

विज्ञापन
Haridwar Kumbh Mela 2021: Saints Give Message of women's Empowerment during peshwai photos
हरिद्वार में पेशवाई - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान बैगपाइपर बैंड पूरी पेशवाई की शान रहा। पेशवाई के बीच बैगपाइपर बैंड पुलिस और सेना के बैंड की तर्ज पर कदमताल कर चल रहा था। बैगपाइपर बैंड पार्टी के अंदाज के श्रद्धालु भी मुरीद हो गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed