फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Primary teacher announces boycott of non academic duties starting November

उत्तराखंड: प्रारंभिक शिक्षकों का एलान, एक नवंबर से गैर शैक्षणिक कार्यों का करेंगे बहिष्कार

Fri, 30 Oct 2026 04:27 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 30 Oct 2026 04:27 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Primary teacher announces boycott of non academic duties starting November
- फोटो : Freepik.com

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रदेशभर के प्रारंभिक शिक्षकों से आगामी 1 नवंबर 2026 से गैर शैक्षणिक कार्यों का बहिष्कार करने का आह्वान किया है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि शिक्षक अपने नियमित शैक्षणिक दायित्वों के साथ केवल छात्र उपस्थिति एवं पीएम पोषण (मध्याह्न भोजन) से संबंधित कार्य ही करेंगे। इसके अतिरिक्त अन्य गैर शैक्षणिक कार्यों में किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि 24 अक्तूबर को देहरादून में आयोजित उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के महा आंदोलन एवं मुख्यमंत्री आवास कूच कार्यक्रम के दौरान संगठन ने यह घोषणा की थी। अब संगठन ने इस निर्णय को अमलीजामा पहनाते हुए प्रदेश के सभी जनपद एवं ब्लॉक इकाइयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed