सोमवार को सुबह शुरू हुई मूसलाधार बारिश भी महादेव के भक्तों का उत्साह कम नहीं कर सकी। शिवरात्रि से एक दिन पहले डाक कांवड़ का स्वरूप अपने चरम पर दिखा। सुबह सात बजे शुरू हुई बारिश ने कांवड़ यात्रियों के जोश को और बढ़ा दिया। तेज हवाओं के झोंकों के साथ बारिश भी उन्हें रोक नहीं पाई। राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर शहर के मुख्य मार्गों तक डाक कांवड़ का प्रवाह जारी रहा।
आस्था और उत्साह का सैलाब: रिमझिम बारिश के बीच बढ़े भोलों के कदम, अब तक चार करोड़ 43 लाख ने भरा जल, तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 10 Aug 2026 09:27 PM IST
सार
Haridwar Kanwar Yatra 2026: बारिश के बीच भी शिवभक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। सोमवार को कांवड़ मेले का 12वां दिन था और अब तक चार करोड़ 43 लाख से अधिक शिवभक्त गंगाजल भरकर रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन