फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नहीं रहे नैनीझील से 400 शवों को निकालने वाले हनुमान, खुद करते थे लावारिस शवों का अंतिम संस्कार

Mon, 19 Mar 2018 04:28 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 19 Mar 2018 04:28 PM IST
विज्ञापन
Hanuman prasad passes away who rescued dead bodies from Naini lake
naini lake

जिस झील के बारे में यही नहीं पता कि कितनी गहरी है, वहां से लाशे निकालकर उनका अंतिम संस्कार करने वाले हनुमान अब नहीं रहे।


 

Hanuman prasad passes away who rescued dead bodies from Naini lake
naini lake

हनुमान प्रसाद अपने नाम के जैसे ही लोगों की सेवा करते रहे हैं। कहा जाता है कि जिस काम को कोई नहीं करता उसे हनुमान प्रसाद ही करते थे। लावारिस शवों को अंतिम संस्कार करना हो या नैनी झील में डूबने वालों को बचाना। लोग उन्हीं को बुलाते हैं। अब तक वह 400 से ज्यादा लोगों को नैनी झील से बाहर निकाल चुके हैं।
 

Hanuman prasad passes away who rescued dead bodies from Naini lake
naini lake

वह पिछले कई दिनों से वह जिला अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें निमोनिया की शिकायत थी। 72 साल के हनुमान रिक्शा चलाकर अपना गुजारा करते थे। खास बात यह है कि शवों का अंतिम संस्कार करने वाले हनुमान ने कभी इस काम के बदले लोगों से पैसे नहीं लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hanuman prasad passes away who rescued dead bodies from Naini lake
naini lake

बता दें कि,  बीमार होने पर हनुमान प्रसाद को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने शनिवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। हनुमान प्रसाद ने शादी नहीं की थी और न ही उनका कोई परिवार था। शनिवार दोपहर नैनीताल के व्यापारियों व विभिन्न संगठन से जुड़े लोगों ने हनुमान प्रसाद का अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन
Hanuman prasad passes away who rescued dead bodies from Naini lake

बता दें कि, हल्द्वानी में1930 में मिठठन लाल की जूतासाज की दुकान थी। हनुमान उनके मंझले पुत्र थे। पिता का कारोबार बंद होने के बाद हनुमान आगे पढ़ाई नहीं कर पाए। इसलिए उन्होंने नैनीझील में तैराकी सीख ली। इसके बाद वे 14 साल की उम्र में अच्छे तैराक बन गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed