फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Promotion to the post of State Tax Officer with Grade Pay of Rs. 4600

Dehradun News: 4600 ग्रेड पे पर राज्य कर अधिकारी पद पर पदोन्नति

Fri, 23 Oct 2026 02:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Promotion to the post of State Tax Officer with Grade Pay of Rs. 4600
देहरादून। राज्य कर अधिकारी पद पर पदोन्नति के लिए वेतन विसंगतियों को दूर कर राज्य कर अधिकारी सेवा नियमावली में संशोधन को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। अब पदोन्नति के लिए 4600 ग्रेड पे तय किया गया है।
विज्ञापन

लंबे समय से राज्य कर विभाग के कर्मचारी राज्य कर अधिकारी पद पर पदोन्नति के लिए विसंगतियों को दूर करने की मांग कर रहे थे। अभी तक राज्य कर अधिकारी पद पर 4600 व 4800 ग्रेड पे कार्मिकों का पदोन्नति दी जाती है। ऐसे में 4800 ग्रेड पे वाले कर्मचारियों को पदोन्नति के बाद भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था। अब सेवा नियमावली में संशोधन कर 4600 ग्रेड पे तय किया गया। इसके अलावा उत्तराखंड माल और सेवा कर (संशोधन) अध्यादेश, 2026 को विधेयक में विधानसभा पटल पर रखा जाए। केंद्रीय माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 में संशोधनों के अनुसार उत्तराखंड माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 में संशोधन कर अध्यादेश के रूप में लागू किया गया था। अब इसे विधेयक के रूप में विधानसभा पटल करने की कैबिनेट ने मंजूरी दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed