फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुआ बहादुर बेटा, खबर सुनते ही परिवार और गांव में पसरा मातम

Wed, 08 Aug 2018 08:27 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार Updated Wed, 08 Aug 2018 08:27 AM IST
विज्ञापन
Gurez Encounter uttarakhand mandeep singh rawat family and village is in shock
mandeep singh rawat - फोटो : file photo
38वीं राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात कोटद्वार के शिवपुर गांव निवासी राइफलमैन मनदीप सिंह रावत (28) आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए। सोमवार रात को मनदीप और उनके साथी जवानों ने जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा गुरेज सेक्टर में दो आतंकवादियों को मार गिराया था। तभी दुश्मनों की ओर से हुई जवाबी फायरिंग में मनदीप शहीद हो गए। 


 
Gurez Encounter uttarakhand mandeep singh rawat family and village is in shock
mandeep singh rawat

सेना के अधिकारियों की ओर से मनदीप के परिजनों को मंगलवार सुबह मनदीप के शहीद होने की सूचना दी गई। अधिकारियों के बताया कि सोमवार रात को जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा के गुरेज सेक्टर में आतंकवादियों के घुसने की सूचना मिली थी।
 

Gurez Encounter uttarakhand mandeep singh rawat family and village is in shock
mandeep singh rawat
सेना ने रात को ही सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें आतंकवादियों ने जवानों को करीब पाते ही गोलियों की बौछार शुरू कर दी। सेना के जवान दो आतंकवादियों को मार चुके थे, तभी गोली लगने से मनदीप शहीद हो गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gurez Encounter uttarakhand mandeep singh rawat family and village is in shock
gurez encounter, martyr

मनदीप के मौसा सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मनदीप के पिता बूथी सिंह पूर्व सैनिक हैं और माता सूमा देवी गृहणी है। मनदीप में बचपन से ही सेना में भर्ती होने की ललक थी। 12वीं कक्षा पास करने के बाद वर्ष 2012 में वह गढ़वाल राइफल में भर्ती हो गए। उनकी पहली तैनाती 15वीं गढ़वाल राइफल्स में हुई।
 

विज्ञापन
Gurez Encounter uttarakhand mandeep singh rawat family and village is in shock
army

फौज में बेहतर प्रदर्शन होने के कारण उन्हें कोटद्वार के कौड़िया कैंप में पीटी प्रशिक्षक पद पर नियुक्ति दी गई। छह माह पहले ही उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर में 38वीं राष्ट्रीय राइफल्स में की गई थी। मनदीप के छोटे भाई सुदीप रावत भी जम्मू-कश्मीर राइफल्स में जम्मू में तैनात हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed