उद्योगपति मुकेश अंबानी की होने वाली बहू ने इस जगह पर शादी की रस्में निभाई जाने की इच्छा जताई है।
त्रियुगीनारायण मंदिर में कुछ दिन पहले रिलायंस ग्रुप की चार-सदस्यीय टीम पहुंची थी। जिन्होंने मंदिर की लोकेशन और गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के बंगले का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारियां लीं। इसके बाद से कयास लगाएं जा रहे हैं कि मुकेश अंबानी अपने बेटे आकाश के विवाह के लिए यहां पहुंच सकते हैं।
बताया जा रहा है कि त्रियुगीनारायण के महत्व को देखते हुए श्लोका ने यहां विवाह करने की इच्छा जताई है। श्लोका के पिता उद्योगपति रसेल मेहता के पार्टनर अनिरुद्ध देशपांडे ने भी उन्हें त्रियुगी नारायण में विवाह करने का सुझाव दिया था। बता दें कि इस मंदिर में केवल जयमाला की रस्में और सार्वजनिक भोज का आयोजन किया जाता है।
बता दें त्रियुगीनारायण मंदिर में कुछ दिन पहले रिलायंस ग्रुप की चार-सदस्यीय टीम पहुंची थी। जिन्होंने मंदिर की लोकेशन और गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के बंगले का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारियां लीं।त्रियुगीनारायण मंदिर के तीर्थपुरोहित राजेश भट्ट ने बताया कि रिलायंस ग्रुप की टीम यहां किसी भी तीर्थ पुरोहितों में से नहीं मिली।
मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार केएस पंवार ने बताया कि अभी मुकेश अंबानी के पुत्र की शादी त्रियुगीनारायण मंदिर में कराने पर कोई फैसला नहीं हुआ है। लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से अंबानी परिवार को यहां शादी कराने का न्योता दिया जा रहा है।