फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

औली में होने वाली 200 करोड़ की शाही शादी में टूट रहे नियम, बिना अनुमति के चल रहा ये काम

Wed, 12 Jun 2019 08:41 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 12 Jun 2019 08:41 AM IST
विज्ञापन
Gupta Brothers two son 200 crore Royal wedding in auli Rules and regulations laid down
गुप्ता बंधु - फोटो : अमर उजाला

औली में होने वाली बहुचर्चित गुप्ता बंधुओं के बेटों के शादी समारोह के लिए नियम, कानून ताक पर रखे जा रहे हैं। समारोह आयोजकों को अभी तक औली में टेंट निर्माण की अनुमति नहीं मिली है, लेकिन यहां जगह-जगह टेंट कालोनी निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू हो गया है।

Gupta Brothers two son 200 crore Royal wedding in auli Rules and regulations laid down
औली

औली में गुप्ता बंधुओं के दो बेटों की शादी होनी है। शादी समारोह 18 से 22 जून तक चलेगा और इसके लिए तैयारियां जोर शोर से शुरू हो चुकी हैं। समारोह आयोजकों की ओर से औली में सिर्फ आठ हेलीकॉप्टर और बीस टेंट लगाने की अनुमति मांगी गई है।
 

Gupta Brothers two son 200 crore Royal wedding in auli Rules and regulations laid down
- फोटो : अमर उजाला

टेंट लगाने की अनुमति अभी तक नहीं मिली है और यहां आयोजकों ने टेंट निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। जोशीमठ के उपजिलाधिकारी वैभव गुप्ता का कहना है कि अनुमति के लिए उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है और औली में टेंट निर्माण कार्य अभी से शुरू हो गया है। इसे दिखवाया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gupta Brothers two son 200 crore Royal wedding in auli Rules and regulations laid down
- फोटो : अमर उजाला

वहीं, पैनखंडा संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र सती का कहना है कि औली उच्च हिमालय क्षेत्र में स्थित है। यहां होने जा रहे शादी समारोह से पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। औली में अंतरराष्ट्रीय शीतकालीन स्कीइंग प्रतियोगिताएं होती हैं। यहां इस तरह के आयोजन से पर्यावरण, बुग्याल और औली स्लोप को भारी क्षति पहुंचेगी। सरकार को इस संबंध में विचार करना चाहिए।

विज्ञापन
Gupta Brothers two son 200 crore Royal wedding in auli Rules and regulations laid down

औली में गुप्ता बंधुओं के दो बेटों की शादी का कार्यक्रम औली में 18 से 22 जून के बीच प्रस्तावित किया गया है। यह खास शादी दो सौ करोड़ की होने जा रही है। सूर्यकांत की शादी 20 जून को होगी, जबकि शशांक की शादी 22 जून को होगी। अजय गुप्ता अपने बेटों की शादी इटली में करना चाहते थे, लेकिन सरकार की पहल पर उन्होंने औली को इसके लिए चुना।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed