फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धनतेरस पर गुप्ता बंधुओं ने बद्रीनाथ धाम में की 'धनवर्षा', 5 किलो सोने से बनवाई मंदिर की छत, देखिए...

Mon, 05 Nov 2018 07:04 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Mon, 05 Nov 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
Gupta brothers Donate Gold plated Roof on badrinath temple on Dhanteras 2018
बद्रीनाथ धाम में सोने की छत

सोने के सिंहासन के बाद भगवान बदरी नारायण अब सोने की छत के नीचे विराजमान हो गए हैं। लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार भगवान बदरीनाथ सोने की छत के नीचे विराजमान हुए हैं। सहारनपुर के गुप्ता बंधुओं की ओर से बदरीनाथ मंदिर के गर्भगृह की छत पर करीब पांच किलोग्राम सोने की परत लगाई गई है। यह कार्य दस कारीगरों ने दो दिन में पूरा किया है। 

Gupta brothers Donate Gold plated Roof on badrinath temple on Dhanteras 2018
gupta brothers

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा के इस्तीफे को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चाओं में आए सहारनपुर के गुप्ता बंधुओं ने एक वर्ष पूर्व बीकेटीसी से बदरीनाथ मंदिर के गर्भगृह की छत पर सोने की परत लगाने की इच्छा जाहिर की थी। गत 16 मई के बाद बदरीनाथ की छत पर सोने की परत लगाए जाने का कार्यक्रम था।

Gupta brothers Donate Gold plated Roof on badrinath temple on Dhanteras 2018
gupta brothers

लेकिन गुप्ता बंधुओं के भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे दक्षिण अफ्रीका के तत्कालीन राष्ट्रपति जैकब जुमा के साथ व्यापारिक रिश्तों के कारण बदरीनाथ में सोने की छत बनवाने का काम शुरू नहीं हो पाया। उस दौरान उन्होंने नौ दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया था। भागवत कथा प्रसिद्ध कचावाचक अवधेशानंद जी महाराज ने की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gupta brothers Donate Gold plated Roof on badrinath temple on Dhanteras 2018
badrinath - फोटो : badrinath

हो-हल्ला होने पर मंदिर समिति ने राज्य सरकार को इस मामले में निर्णय लेने की मांग की, लेकिन इसी बीच मंदिर समिति भंग हो गई। सरकार के इस फैसले को लेकर एक पक्ष ने न्यायालय की शरण ले ली। हालांकि प्रकरण अभी भी न्यायालय में विचाराधीन है। 

विज्ञापन
Gupta brothers Donate Gold plated Roof on badrinath temple on Dhanteras 2018
gupta brothers

बीकेटीसी के सीईओ बीडी सिंह ने बताया कि गुप्ता बंधुओं की ओर से बदरीनाथ मंदिर की छत पर सोने की परत बिछाने की इच्छा एक वर्ष पूर्व जताई गई थी। लिहाजा छत में सोने की परत बिछाने का काम करवाया गया। इसमें कोई विवाद वाली बात नहीं है। छत पर सोने की परत बिछाने का काम सहारनपुर के कारीगरों ने दो दिन में पूरा किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed