फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pauri: बंदरों को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा, कैद हो गया गुलदार, पास एक और गुलदार को देख छूटे लोगों के पसीने

Thu, 20 Apr 2023 02:37 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 20 Apr 2023 02:37 PM IST
विज्ञापन
Guldar Terror in Uttarakhand pauri Cage planted to catch monkeys Guldar was imprisoned
गुलदार पिंजरे में कैद - फोटो : अमर उजाला

नागदेंव रेंज के अणेथ गांव में वन विभाग ने बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था लेकिन पिंजरे में बंदर की जगह गुलदार फंस गया। जबकि एक अन्य गुलदार मौके से भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार का मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल जांच में गुलदार स्वस्थ मिला। वन विभाग की टीम द्वारा जल्द ही गुलदार को जंगल में छोड़ा जाएगा।

गढ़वाल वन प्रभाग के नागदेंव रेंज स्थित अणेथ गांव व आसपास के गांवों में बंदरों का उत्पात बना है। ग्रामीण विष्णु प्रसाद ने बताया कि बंदर नरेंद्र लाल, कालिका प्रसाद, शकुंतला देवी सहित अन्य लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं। बंदर घरों में घुसकर खाद्य पदार्थों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर कुछ माह पहले वन विभाग ने बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। पिंजरे में अभी तक कोई बंदर नहीं फंसा। अणेथ गांव में ग्रामीण मनोरथ प्रसाद ने बताया कि वह सुबह पांच बजे उठे तो उन्होंने देखा कि घर के पास बंदर पकड़ने के लिए लगाए पिंजरे में गुलदार फंसा है।

Guldar Terror in Uttarakhand pauri Cage planted to catch monkeys Guldar was imprisoned
गुलदार पिंजरे में कैद - फोटो : अमर उजाला

साथ ही एक अन्य गुलदार पिंजरे के पास घूम रहा है। शोर मचाने के बाद घूम रहा गुलदार भाग गया।

Guldar Terror in Uttarakhand pauri Cage planted to catch monkeys Guldar was imprisoned
गुलदार - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना ग्रामीणों और वन विभाग को दी। ग्रामीणों ने कहा कि बंदर कम थे कि अब गुलदार भी आ धमका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Guldar Terror in Uttarakhand pauri Cage planted to catch monkeys Guldar was imprisoned
गुलदार - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की। वहीं नागदेव रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन नेगी ने बताया कि गुलदार करीब एक साल की मादा है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: वनों से धार्मिक अतिक्रमण हटाने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त, पहले से चल रही कार्रवाई, अब होगी तेज

 

विज्ञापन
Guldar Terror in Uttarakhand pauri Cage planted to catch monkeys Guldar was imprisoned
गुलदार - फोटो : अमर उजाला
उसे रेस्क्यू कर मॉडल क्रू स्टेशन बुआखाल लाया गया। मेडिकल परीक्षण में वह स्वस्थ है। उन्होंने बताया कि प्रभावित ग्रामीण क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed