देहरादून के प्रेमनगर में वृद्धा की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पड़ोसी दुकानदार को गिरफ्तार किया है। पड़ोसी महिला से ब्याज पर पैसे लेने गया था। पहले महिला ने हां की, लेकिन कुछ देर बाद मना कर दिया। इस पर वह गुस्सा हो गया और सब्जी काटने वाले चाकू से महिला का गला रेत दिया। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Dehradun: मंजीत हत्याकांड का खुलासा, पड़ोसी मांग रहा था ब्याज पर पैसे, मना किया तो रेत दिया वृद्धा का गला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसे चुकाने के लिए ब्याज पर लेने थे पैसे
महिला को वृंदावन जाना था इस लिए वह पंकज पर पैसे वापस करने का दबाव बना रही थी। महिला के पैसे चुकाने के लिए वह 12 अप्रैल को सुबह साढ़े नौ बजे मंजीत कौर से पैसे ब्याज पर लेने गया था। पहले उन्होंने हां कर दी और कुछ देर बाद साफ मना कर दिया। इस पर वह गुस्सा हो गया। उस वक्त मंजीत कौर सब्जियां काट रही थीं। उसने उसी चाकू से मंजीत कौर का गला रेत दिया। इसके बाद उसने वॉश बेसिन पर हाथ धोए और वहां से भाग गया। एसएसपी ने बतया कि आरोपी पंकज को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।
खून में सने कपड़ों को छुपा दिया घर में
पंकज पैसे ब्याज पर लेने गया था, लेकिन शायद उसने पहले ही यह बात ठान ली थी कि वह इस कदम को भी उठा सकता है। ऐसे में वह घर के अंदर भी बड़े शातिराना ढंग से दाखिल हुआ। दरवाजे पर उंगलियों के निशान न आएं इसके लिए उसने मुठ्ठी बंद कर दरवाजा खोला था। हत्या के बाद जब कपड़े खून में सन गए तो उसने इन कपड़ों को भी बदल लिया। खून से सने कपड़ों को उसने अपने घर की सीढ़ियों के नीचे छुपा दिया।
हर दो महीने में बदल देता था सिम
आरोपी ने कई लोगों से उधार लिया हुआ था। वह लोगों के तकादों से परेशान था। इसके लिए वह हर दो महीने में सिम बदल लेता था। ताकि, कोई उसे फिर फोन न करे। कई बार लोग उसके घर पैसे वापस लेने आते थे तो वह उनके साथ झगड़ा भी करता था।
शुरुआत से ही अपने इशारों पर चला रहा था पुलिस को
घटना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने पुलिस को भी गुमराह किया। उसने पुलिस को अपने इशारे पर चलाने की भी खूब कोशिश की। आरोपी ने कई नशेड़ियों के नाम भी पुलिस को बताए कि वे महिला की हत्या कर सकते हैं। ऐसे में पुलिस ने इन सबसे पूछताछ की। जब उसकी ये हरकतें बढ़ गई तो पुलिस को शक हो गया। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों में भी उसके घर की तरफ जाने की पुष्टि हो गई। लिहाजा, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।