Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहरा सजते ही घोड़ी चढ़ने से पहले रक्तदान करने पहुंचा दूल्हा, बरातियों ने भी दिया साथ, तस्वीरें...

Sun, 21 Apr 2019 09:49 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 21 Apr 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
Groom Donate Blood before Marriage unique wedding in dehradun 
रक्तदान करता दूल्हा - फोटो : अमर उजाला

एक ऐसी अनोखी शादी, जिसमें न बैंड-बाजा था और न कॉकटेल का इंतजाम। फिर भी बरातियों के चेहरे पर खुशियां बेशुमार थीं। यह नजारा था दूल्हा बने सुमित की शादी का। जहां दूल्हे ने घोड़ी चढ़ने से पहले रक्तदान किया। यही नहीं, बरातियों ने भी इस काम में उसका पूरा सहयोग दिया। इसी का नतीजा था कि शादी में 167 यूनिट रक्तदान हुआ।  

Trending Videos
Groom Donate Blood before Marriage unique wedding in dehradun 
रक्तदान करता दूल्हा - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को देहरादून के चंद्रबनी चोइला निवासी सुमित के घर सुबह से मेहमान जुटना शुरू हो गए। पास में स्थित ग्लेक्शियन इंटरनेशनल स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सेहरे की रस्म होने के बाद दूल्हे सुमित ने भी रक्तदान किया। 

Groom Donate Blood before Marriage unique wedding in dehradun 
सुमित कुमार प्रजापति - फोटो : अमर उजाला

उनके साथ उनके पिता बृजपाल ने भी सहयोग किया। ‘निशुल्क रोटी बैंक और दवा बैंक’ के जरिये लोगों की मदद करने वाले सुमित ने बताया कि उन्होंने समाज को संदेश दिया है कि हमें जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Groom Donate Blood before Marriage unique wedding in dehradun 
शादी का कार्ड - फोटो : अमर उजाला

खून की कमी के चलते किसी की जान न जाए इसके लिए वह प्रयास कर रहे हैं। अमूल्य जीवन चेरिटेबल सोसायटी के माध्यम से पिछले काफी समय से समाज सेवा के लिए समर्पित सुमित ने शादी के आयोजन से ‘मतदान’, ‘रक्तदान’ और ‘अंगदान’ की अपील की, साथ ही ‘पर्यावरण संरक्षण’ और ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ समेत कई महत्वपूर्ण संदेश भी दिए।

विज्ञापन
Groom Donate Blood before Marriage unique wedding in dehradun 
शादी का कार्ड - फोटो : अमर उजाला

शादी में खाने के लिए लगे पंडाल में जगह-जगह ‘भोजन उतना लो थाली में, व्यर्थ न जाए नाली में’, ‘रक्तदान महादान’, ‘बेटी बचाओ’, ‘शिक्षा सबका अधिकार’, ‘दहेज अभिशाप’, ‘पर्यावरण बचाओ’, ‘बेटी नहीं तो बेटा नहीं’ जैसे संदेश अंकित थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed