फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वापस घर लौट रही थी बरात की कार, लेकिन रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा, मातम में बदली खुशियां

Sun, 12 May 2019 09:50 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 12 May 2019 09:50 AM IST
विज्ञापन
groom barat vehicle met with an accident in bageshwar
अमर उजाला

कलना बैंड के पास बरात की कार के 40-50 मीटर गहरी खाई में गिरने से दूल्हे के पिता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दूल्हे की भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे हल्द्वानी रेफर किया गया है। हादसे में चार माह के नवजात समेत चार रिश्तेदार घायल हैं। गोखुरी निवासी विनोद पंत (58) शुक्रवार को मंझले बेटे विनय पंत की बरात लेकर तहसील रोड स्थित एक होटल में आए थे।

groom barat vehicle met with an accident in bageshwar
अमर उजाला

शनिवार की सुबह करीब आठ-नौ बजे दुल्हन की विदाई के बाद वे कार (यूके025754) से गोखुरी लौट रहे थे। कार में उनका बड़ा बेटा अखिल, बड़ी बहू मोनिका, चार माह का पोता विभान, बहन हेमा जोशी पत्नी रमेश जोशी निवासी बाजपुर और साला प्रेम प्रकाश जोशी सवार थे। कार वह स्वयं चला रहे थे

groom barat vehicle met with an accident in bageshwar
अमर उजाला

। बागेश्वर से 4-5 किमी दूर कलना बैंड के समीप लकड़ियाथल में कार 40-50 मीटर गहरी  खाई में गिर गई। हादसे की वजह विनोद पंत को झपकी आना बताई जा रही है। बरात के संग जा रही दूसरी कार सवारों की सूचना पर मौके पर पहुंची बागेश्वर कोतवाली पुलिस ने राहगीरों की मदद से कार में फंसे सभी लोगों को निकालकर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने विनोद पंत को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
groom barat vehicle met with an accident in bageshwar
अमर उजाला

बड़ी बहू मोनिका की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हल्द्वानी रेफर किया गया है। इधर, हादसे की सूचना मिलने पर गोखुरी गांव में कोहराम मच गया। एसडीएम आरसी तिवारी, सीओ महेश जोशी भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।

विज्ञापन
groom barat vehicle met with an accident in bageshwar
सांकेतिक तस्वीर

बाद में जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश चंद्र सिंह ऐंठानी, विधायक चंदन राम दास, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण भी जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों से हालचाल जाना। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। परिजन शव लेकर गोखुरी चले गए हैं। उनका सरयू घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed