कलना बैंड के पास बरात की कार के 40-50 मीटर गहरी खाई में गिरने से दूल्हे के पिता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दूल्हे की भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे हल्द्वानी रेफर किया गया है। हादसे में चार माह के नवजात समेत चार रिश्तेदार घायल हैं। गोखुरी निवासी विनोद पंत (58) शुक्रवार को मंझले बेटे विनय पंत की बरात लेकर तहसील रोड स्थित एक होटल में आए थे।
वापस घर लौट रही थी बरात की कार, लेकिन रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा, मातम में बदली खुशियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 12 May 2019 09:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन