फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदरीनाथ धाम पहुंचीं राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, दर्शन के बाद किया चीन सीमा क्षेत्र का दौरा

Sat, 11 May 2019 09:40 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदरीनाथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदरीनाथ Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 11 May 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
Governor Baby Rani maurya visit india china border after worship badrinath dham 
माणा गांव पहुंचीं राज्यपाल बेबी रानी मौर्य - फोटो : अमर उजाला

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शुक्रवार को अपने परिवार के साथ बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद देश के अंतिम गांव माणा का भी भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया और पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान से यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। 

Governor Baby Rani maurya visit india china border after worship badrinath dham 
बदरीनाथ पहुंचीं राज्यपाल बेबी रानी मौर्य - फोटो : अमर उजाला

माणा गांव के निरीक्षण के बाद राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कार से चीन सीमा क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क पर घस्तोली तक का भ्रमण किया। घस्तोली माणा गांव से आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि राज्यपाल शनिवार पूर्वाह्न बदरीनाथ से कार से जोशीमठ होते हुए गौचर पहुंचेंगी और इसके बाद हेलीकॉप्टर से देहरादून रवाना होंगी। 

Governor Baby Rani maurya visit india china border after worship badrinath dham 
माणा गांव पहुंचीं राज्यपाल बेबी रानी मौर्य - फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल के नेतृत्व में मंदिर समिति के सभी सदस्य ने भी बदरीनाथ धाम में मत्था टेका। धाम में मौजूद सदस्यों ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, पूर्व सीएम डा. रमेश पोखरियाल निशंक समेत सभी तीर्थयात्रियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। और बदरीनाथ के दर्शन कराने में भी सहायता प्रदान की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Governor Baby Rani maurya visit india china border after worship badrinath dham 
व्यवस्थाओं का जायजा लेतीं डीएम स्वाति - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चमोली जिला प्रशासन की ओर से आस्था पथ पर स्थापित किए पंचबदरी प्रसाद स्टॉल का निरीक्षण भी किया। राज्यपाल बृहस्पतिवार को ही रात्रि प्रवास के लिए बदरीनाथ धाम पहुंच गई थी। 

विज्ञापन
Governor Baby Rani maurya visit india china border after worship badrinath dham 
बदरीनाथ धाम

शुक्रवार को बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद वे देश के अंतिम गांव माणा पहुंची और स्थानीय महिलाओं से मुलाकात कर स्थानीय हस्तशिल्प और उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने सरस्वती और अलकनंदा संगम, सतोपंथ मार्ग, भीमपुर, वसुधारा का नजारा लेते हुए यहां के एतिहासिक स्थलों की जानकारी ली। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed