सरकार के करीब ढाई लाख कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) में दो फीसदी की बढ़ोत्तरी की सौगात मिली है। राजकीय व सातवां वेतनमान ले रहे उत्तराखंड के सरकारी कार्मिकों के महंगाई भत्ते की दर पांच फीसदी से बढ़कर अब सात फीसदी हो गई है।
{"_id":"5af31ae64f1c1b5c098b8f13","slug":"government-employee-da-increase","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ढाई लाख कर्मचारियों को डीए की सौगात, एक जनवरी 2018 से मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई लाख कर्मचारियों को डीए की सौगात, एक जनवरी 2018 से मिलेगा लाभ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 10 May 2018 08:56 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेमो
- फोटो : डेंमो
डीए की ये सौगात एक जनवरी 2018 से लागू होगी और अप्रैल महीने तक भविष्य निधि खाते में जाएगी। एक मई से महंगाई भत्ते का नकद भुगतान होगा जो जून माह के वेतन में आएगा। अलबत्ता सेवानिवृत्त और छह माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को डीए का नकद भुगतान एक जनवरी से ही होगा।
बरामद हुआ धन
- फोटो : amar ujala
सचिव वित्त अमित सिंह नेगी महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने के संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। बुधवार को वित्त मंत्री प्रकाश पंत के फाइल पर अनुमोदन के बाद वित्त विभाग ने देर शाम आदेश जारी कर दिए। वित्त मंत्री के मुताबिक, डीए की किस्त जारी होने से सरकारी खजाने पर 50 से 60 करोड़ रुपये का सालाना बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
money
एक जुलाई 2017 से कर्मचारियों को पांच फीसदी महंगाई भत्ता दिया जा रहा था। प्रदेश सरकार के इस निर्णय का लाभ राज्य सरकार के कर्मचारियों, स्थानीय निकायों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, राजकीय विश्वविद्यालयों तथा प्राविधिक शिक्षण संस्थानों व सातवें पुनरीक्षित वेतनमान ले रहे कर्मचारियों को मिलेगा।
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : amar ujala
तथ्यों की नजर में
05 प्रतिशत से 07 फीसदी हो गया महंगाई भत्ता
142 प्रतिशत हो गया छठे वेतनमान कर्मियों का डीए
274 प्रतिशत हुआ पांचवें वेतनमान कर्मियों का डीए
2.50 लाख कर्मचारियों को मिलेगा महंगाई भत्ते का लाभ
50 से 60 करोड़ का व्यय भार आएगा सरकारी खजाने पर
01 जनवरी 18 से मिलेगा कर्मचारियों को डीए का लाभ
30 अप्रैल तक भविष्य निधि के खाते में दर्ज होगी राशि
05 प्रतिशत से 07 फीसदी हो गया महंगाई भत्ता
142 प्रतिशत हो गया छठे वेतनमान कर्मियों का डीए
274 प्रतिशत हुआ पांचवें वेतनमान कर्मियों का डीए
2.50 लाख कर्मचारियों को मिलेगा महंगाई भत्ते का लाभ
50 से 60 करोड़ का व्यय भार आएगा सरकारी खजाने पर
01 जनवरी 18 से मिलेगा कर्मचारियों को डीए का लाभ
30 अप्रैल तक भविष्य निधि के खाते में दर्ज होगी राशि