फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेना में शामिल होने के इच्छुक युवाओं के लिए खुशखबरी, अब यहां भी हो सकेंगी भर्ती

Thu, 11 Jan 2018 06:34 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 11 Jan 2018 06:34 PM IST
विज्ञापन
good news for youths about indian army recruitment
indian army
सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए खुशी की खबर है। भर्ती के लिए मौका मिलने से परेशान युवाओं के लिए अब यहां भी भर्ती हो सकेगी।


 
good news for youths about indian army recruitment
ganesh joshi
मसूरी विधायक गणेश जोशी ने थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत से मुलाकात कर उत्तराखंड में सेना भर्ती के लिए ब्रांच रिक्रूटिंग ऑफिस (बीआरओ) खोलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बीआरओ खुलने से राज्य के युवाओं को सेना में भर्ती के लिए बेहतर अवसर मिल सकेंगे।




 
good news for youths about indian army recruitment
bipin rawat
साथ ही उन्होंने एक्स सर्विस मैन कांट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम (ईसीएचएस) पॉलिक्लीनिक देहरादून शहर के बीच में खोलने, गोरखा भर्ती सेंटर स्थापित करने और महिला बटालियनों की स्थापना करने की मांग की। थल सेनाध्यक्ष ने सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
good news for youths about indian army recruitment
विधायक गणेश जोशी - फोटो : amar ujala

विधायक गणेश जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित सेना भवन में थल सेनाध्यक्ष बिपिन रावत से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जोनल कार्यालय लखनऊ, सेना भर्ती कार्यालय बनारस, आगरा, बरेली, मेरठ, अमेठी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और लैंसडौन के लिए भर्तियों का आवंटन करता है। इससे उत्तराखंड के युवाओं के लिए पर्याप्त मात्रा में पद नहीं मिलते हैं

विज्ञापन
good news for youths about indian army recruitment
Indian army

राज्य के युवाओं के सेना के प्रति लगाव को देखते हुए अलग बीआरओ की स्थापना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ईसीएचएस पॉलिक्लीनिक को क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में खोलने का प्रस्ताव मंत्रालय को मिला है, लेकिन इससे पूर्व सैनिकों को आवागमन में दिक्कतें होंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed