{"_id":"5e136cfa8ebc3e87ad58b2e2","slug":"girlfriend-murder-accused-boyfriend-live-very-cool-life-in-dehradun-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका की हत्या के बाद जेल में 'चैन' की नींद सोया आरोपी प्रेमी, भरपेट खाना खाकर भरता रहा खर्राटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रेमिका की हत्या के बाद जेल में 'चैन' की नींद सोया आरोपी प्रेमी, भरपेट खाना खाकर भरता रहा खर्राटे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 07 Jan 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देहरादून में रिश्ता तोड़ने पर प्रेमिका की जान लेने वाले युवक ने थाने की हवालात में भरपेट खाना खाने के बाद नींद पूरी की। रात भर वह अकेला थाने की हवालात में खर्राटे भरता रहा। जाहिर है कि आरोपी को अपनी करतूत पर कोई पछतावा नहीं है। सुबह पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया। उधर, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस मौजूदगी में युवती का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पटेलनगर क्षेत्र में सिरफिरे आशिक ने शनिवार रात को प्रेमिका की हत्या करने के बाद शव को बुड्ढी गांव में सड़क किनारे फेंक दिया था। पहचान छिपाने के इरादे से उसका चेहरा भी जला दिया था। परिजनों ने शव की पहचान युवती के हाथों पर बने टैटू से की थी। पुलिस ने कुछ घंटों में ही हत्याकांड का खुलासा कर उस्मान कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया था।
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा और स्कूटी भी बरामद की ली गई थी। आरोपी ने पुलिस अभिरक्षा में अपनी प्रेम कहानी और मर्डर के पूरे घटनाक्रम को बेबाकी से बताया था। शाम को गिरफ्तारी होने के कारण आरोपी को रात में पटेलनगर कोतवाली में रखा गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने रात में भरपेट भोजन करने के साथ खर्राटे भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
रात में अकेला होने के कारण संतरी ड्यूटी को सतर्कता बरतने को कहा गया था। सोमवार सुबह आरोपी उस्मान को पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। उधर पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश के चलते पुलिस मौजूदगी में युवती का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी श्वेता चौबे का कहना है कि आरोपी उस्मान को कोर्ट से जेल भेज दिया गया है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, ताकि मौत का कारण साफ हो सके। आरोपी ने पहले गला घोंटने और बाद में सिर पर चोट पहुंचाने की बात स्वीकार की थी। पीएम रिपोर्ट में यह पता चल सकेगा कि युवती की जान सिर में चोट लगने अथवा गला घुटने से हुई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।