आमिर खान की फिल्म 'दंगल' फेम इंटरनेशनल महिला रेसलर बहनें गीता फोगट और बबीता फोगट देहरादून में एक कार्यक्रम में पहुंची। जहां वह मंच पर ही भिड़ गई। तस्वीरें...
जब एक कार्यक्रम में स्टेज पर ही भिड़ गई 'दंगल गर्ल' गीता-बबीता, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने फैंस के लिए मंच पर ही दोनों बहनों ने पहलवानी के कुछ दांव भी दिखाए। आमिर खान की फिल्म दंगल का गाना ‘हानिकारक बापू’ काफी चर्चा में रहा। गीता और बबीता फोगट ने कहा कि आपने दंगल फिल्म तो देखी ही होगी। उसमें गीता और बबीता की जितनी मेहनत दिखा रखी है, उससे छह गुना ज्यादा हम मेहनत धरातल पर करते हैं। हमारे पिता उससे भी ज्यादा हानिकारक है। वह हमसे काफी मेहनत कराते थे। यही वजह है कि हम दोनों इस मंजिल तक पहुंच सके।
भारत की मशहूर पहलवान फोगट बहनें गीता-बबीता और उनके पिता महावीर फोगट पर बनी अभिनेता आमिर खान की फिल्म दंगल इनके संघर्ष की एक रियल कहानी है। जिसको आमिर खान ने फिल्म के माध्यम से माध्यम से बड़े पर्दा पर लाने की पूरी कोशिश की है। इस फिल्म का एक गाना हानिकारक बापू इन दोनों बहनों के बचपन की यादें को ताजा कर देती है। यह बहनें अपने पिता को आदर्श मानती है।
बबीता ने कहा कि माता - पिता अपने छोटे बच्चों का भविष्य तय करते हैं। राह भी दिखाते हैं, सिर्फ हमें उनका साथ देना पड़ता है। अगर सभी युवा ऐसा करने लगे तो निश्चित तौर पर उनका भविष्य उजागर होगा। सपने तभी पूरी होंगे जब उसपर मेहनत की जाए। पहलवान बबीता ने कहा कि वह अभी भी सुबह साढ़े तीन बजे उठकर मेहनत करती है। उसने कहा कि हमने वाक के साथ- साथ तीन- तीन घंटे पसीना बहाए हैं।
परेड ग्राउंड में वाक दून वाक का आयोजन किया गया। जहां यह दोनों बहनें मंच पर थी। मंच का संचालन कर रही अस्पताल की मेंबर ने कहा कि यह चारों बहनें अपने दम पर मिशाल कायम कर रही है। इसपर गीता ने कहा कि हम चार नहीं छह बहने हैं। चार सगी और दो चचेरी बहनें हैं। गीता ने कहा कि बेटी होने पर उसे गर्व है और सभी को गर्व होना भी चाहिए।