केदारनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा 2024 का शुभारंभ हो गया है। तीनों धामों के कपाट खुलने के पावन क्षण के हजारों श्रद्धालु साक्षी बने। इस दौरान जयकारों से धाम गूंज उठे।
चारधाम यात्रा का शुभारंभ: चहुंओर हर-हर गंगे की गूंज... तस्वीरों में करें गंगोत्री धाम कपाटोद्घाटन के दर्शन
डोली यात्रा के धाम पहुंचते ही धाम भक्ति में डूब गया। श्रद्धालुओं ने फूल माला से मां गंगा की डोली का स्वागत किया। हर्षिल में तैनात सेना की जेकएलआई के पाइप बैंड ने भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। धीरे-धीरे मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही। जिससे देखते ही देखते मंदिर प्रांगण श्रद्धालुओं से भर गया।
श्रद्धालुओं में से कई मंदिर प्रांगण में भजनों पर झूमते नजर आए। बाद में तीर्थ पुरोहितों ने मंदिर प्रांगण में कपाट उद्घाटन के लिए पूजा विधि शुरू की। ठीक 12:25 पर गंगोत्री धाम के कपाट पर लगा ताला खोलकर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ धाम के कपाट खोल दिए गए।
ये भी पढ़ें...जय केदारनाथ: बाबा के सहारे चढ़ी भक्तों ने चढ़ाई, कपाट खुलते ही मिट गई थकान..फिर जयकारों से गूंजा धाम, तस्वीरें
अगले छह माह मां गंगा के दर्शन और पूजन गंगोत्री धाम में ही होंगे। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, डीएम डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट, एसपी अर्पण यदुवंशी, निम के प्रधानाचार्य कर्नल अंशुमान भदौरिया, गंगोत्री नेशनल पार्क के उपनिदेशक आरएन पांडेय, प्रमुख विनीता रावत, प्रताप रावत, जगमोहन रावत, मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल, राजेश सेमवाल रहे।
ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: ढोल-दमाऊं की थाप...गर्म जल कुंडों में स्नान, चारों धामों में प्रथम यमुनोत्री की देखें तस्वीरें
वहीं भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक केदारनाथ धाम के कपाट वेद मंत्रोच्चार के बीच शुभ लग्न पर सुबह 7 बजे खुल गए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई गणमान्य लोगों ने दर्शन किए। साथ ही हजारों श्रद्धालु कपाटोद्घाटन के साक्षी बने।
ये भी पढ़ें..Uttarakhand: श्रद्धालुओं के लिए खुले केदारनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट, चारधाम यात्रा का हुआ श्रीगणेश