फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganga Dussehra Snan: हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरकी पैड़ी पर पैर रखने तक की जगह नहीं, तस्वीरें

Sun, 16 Jun 2024 09:24 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 16 Jun 2024 09:24 AM IST
विज्ञापन
Ganga Dussehra 2024 Huge Crowd of devotees on Har Ki Pauri Traffic jam Uttarakhand News in Hindi
हरिद्वार में गंगा स्नान को उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

आज गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी के पावन स्नान पर्व पर गंगा स्नान के लिए हरिद्वार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों श्रद्धालु तड़के से ही हरकी पैड़ी पर जुटने लगे और गंगा स्नान व दान कर पुण्य कमाया। वहीं हरकी पैड़ी पर इतनी भीड़ उमड़ी कि पैर रखने तक की जगह नहीं है। तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने भी कनखल में गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान किया। 

उधर, आज वीकेंड के साथ ही स्नान पर्व एक साथ होने से पुलिस के लिए भी चुनौती है। वीकेंड पर ही भारी भीड़ उमड़ने से जाम लग रहा है। अब ऐसे में स्नान पर्व पड़ने से अत्यधिक भीड़ आने की संभावना है। इसलिए यातायात व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती है।

उत्तराखंड: केदारनाथ में जापानी तकनीक से बन रहा सीवेज प्लांट, मंदाकिनी को स्वच्छ व निर्मल बनाने में मिलेगी मदद

Ganga Dussehra 2024 Huge Crowd of devotees on Har Ki Pauri Traffic jam Uttarakhand News in Hindi
हरिद्वार में गंगा स्नान को उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में मेला क्षेत्र को तीन सुपर जोन, 10 जोन और 26 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। साथ ही पूरे मेला क्षेत्र में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। 

Ganga Dussehra 2024 Huge Crowd of devotees on Har Ki Pauri Traffic jam Uttarakhand News in Hindi
हरिद्वार में गंगा स्नान को उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पुरोहितों का मानना है कि गंगा दशहरा का पर्व तब से शुरू हुआ जब से मां गंगा धरती पर अवतरित होकर हरिद्वार में आईं। इसी दिन गंगा पुत्र भीष्म का भी जन्मदिन होता है। मान्यता है कि इस दिन हरिद्वार हरकी पैड़ी में स्नान करने से 10 प्रकार के पापों का शमन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ganga Dussehra 2024 Huge Crowd of devotees on Har Ki Pauri Traffic jam Uttarakhand News in Hindi
हरिद्वार में गंगा स्नान को उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

भारतीय प्राच्य विद्या सोसायटी कनखल हरिद्वार के प्रतीक मिश्रपुरी का कहना है कि देवभूमि शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक दृष्टि से मोक्षदायिनी धरती है। गंगा दशहरा का महात्म्य 10 योग से भी जुड़ा है। इसी योगिनियों में मां गंगा का अवतरण हरिद्वार में हुआ।

विज्ञापन
Ganga Dussehra 2024 Huge Crowd of devotees on Har Ki Pauri Traffic jam Uttarakhand News in Hindi
गंगा स्नान करते स्वामी रामभद्राचार्य - फोटो : अमर उजाला

इन योग की गणना ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, दिन बुधवार, हस्त नक्षत्र, कन्या राशि में चंद्रमा, वृष राशि में सूर्य, तातिल करण आदि से जोड़ा जाता है। इस 10 योग में इस बार गंगा दशहरा पर छह योग बन रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed