फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गांधी जयंती पर खास: वैश्विक हिंसा के पश्चाताप का सेवाघर है देहरादून का चेशायर होम, तस्वीरें

Sat, 02 Oct 2021 03:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal अतुल कुमार, अमर उजाला, देहरादून
अतुल कुमार, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 02 Oct 2021 03:30 PM IST
विज्ञापन
Gandhi Jayanti 2021: Dehradun Cheshire Home a service to remorse for global violence see photos
चेशायर होम्स - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून भारत के उन 30 शहरों में से एक है जहां चेशायर होम स्थापित हैं। चेशायर होम्स वैश्विक हिंसा के पश्चाताप घर की तरह हैं, जिनमें मानसिक और शारीरिक रूप से दिव्यांग लोगों की सेवा की जाती है। दून स्कूल से कुछ ही दूरी पर स्थित चेशायर होम में दिव्यांगों का अनूठा परिवार रहता है। कोई पूरी तरह समझ नहीं पाता, कोई चल नहीं पाता, कोई बोल नहीं पाता तो कोई ठीक से देख नहीं पाता। किसी के हाथ सलामत नहीं हैं। लेकिन प्यार और सेवा का अदृश्य धागा इन दिव्यांगों को एक-दूसरे से जोड़े रखता है। चेशायर होम बिना किसी सरकारी मदद के समाज के लिए कुछ कर गुजरने के लिए संकल्पित लोगों की सेवा भाव से ही चलता है। कई लोग गुप्त दानी हैं। अपने नाम का जिक्र तक पसंद नहीं करते। लेकिन आप सामने आकर भी इस संस्था को मदद करना चाहते हैं तो राशन, कपड़े, रुपये से कर सकते हैं। 

Gandhi Jayanti 2021: Dehradun Cheshire Home a service to remorse for global violence see photos
चेशायर होम्स - फोटो : अमर उजाला

लिओनार्ड चेशायर रॉयल ब्रिटिश एयर फोर्स में ग्रुप कैप्टन थे। उनकी गिनती अपने वक्त के सबसे जांबाज पायलटों में होती थी। उन्हें विक्टोरिया क्रास जैसा सर्वोच्च वीरता मेडल भी मिला था। चेशायर उस टीम में शामिल थे, जिसने जापान के नागासाकी शहर में गिराए गए परमाणु बम की त्रासदी देखी थी। यह भी विडंबना ही है कि अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी के प्रशंसक आइंस्टीन के ईजाद किए गए परमाणु बम ने अनगिनत लोगों की जान ही नहीं ली थी, बल्कि विकलांग भी बनाया था।

Gandhi Jayanti 2021: Dehradun Cheshire Home a service to remorse for global violence see photos
चेशायर होम्स - फोटो : अमर उजाला

इस पीड़ा से विकल होकर चेशायर ने न सिर्फ एयर फोर्स से इस्तीफा दे दिया, बल्कि अपनी पूरी जिंदगी दिव्यांग और दीन-दुखियों की सेवा में लगा दी। दुनिया भर में उनकी संस्था ने चेशायर होम्स खोले हैं। इनकी संख्या लगभग तीन सौ है। भारत में इनकी संख्या 30 है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Gandhi Jayanti 2021: Dehradun Cheshire Home a service to remorse for global violence see photos
चेशायर होम्स - फोटो : अमर उजाला

दून स्कूल के पास 16 प्रीतम रोड पर स्थित चेशायर होम्स एक महलनुमा भवन में 1956 से स्थापित है। इस भवन का उद्घाटन पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 1956 में किया था। यह भवन नाभा के पूर्व महाराज ने दान में दिया था। विस्तृत हरियाले लॉन और खूबसूरत पेड़-पौधों वाला चेशायर होम खूबसूरत इमारत है। मौजूदा वक्त में यहां 22 दिव्यांग पुरुष और 18 महिलाएं रहती हैं। यहां रहने वाले लोग मानसिक रूप से बहुत विकसित नहीं हैं। लेकिन प्यार की भाषा खूब समझते हैं।

विज्ञापन
Gandhi Jayanti 2021: Dehradun Cheshire Home a service to remorse for global violence see photos
चेशायर होम्स - फोटो : अमर उजाला

वे जानते हैं कि यहां आने वाला उनके लिए कोई न कोई तोहफा ले आता है। बड़ी मासूमियत से वे मुस्कुरा कर उसे हाथ जोड़ कर नमस्ते करते हैं। यहां की अलग दुनिया देखकर करुणा अपने आप उपजती है। सबके सोने के लिए फाइबर के बेड हैं। चेशायर होम देहरादून की संचालिका ममता गुप्ता का दावा है कि उनके यहां साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखा जाता है। यहां रहने वाले दिव्यांगों को पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक भोजन दिया जाता है।     

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed