फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

G-20: 'बेडु पाको बारा मासा...' धुन से उत्तराखंड में विदेशी मेहमानों का स्वागत, जानिए इससे जुड़ी रोचक बातें

Mon, 26 Jun 2023 04:36 PM IST
Renu Saklani रेनू सकलानी
Updated Mon, 26 Jun 2023 04:36 PM IST
विज्ञापन
G-20 Summit Uttarakhand guests danced on Bedu Pako Baro Masa Folk Song
जी-20 के लिए पहुंचा प्रतिनिधिमंडल - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड में जी-20 सम्मेलन के लिए पहुंच रहे विदेशी मेहमानों का खास धुन के साथ स्वागत किया जा रहा है। इस वजह से एक बार फिर यह गीत हर किसी की जुबां पर चढ़ने लगा है। बेडु पाको बारा मासा उत्तराखंड का एक प्रसिद्ध कुमाऊँनी लोकगीत है। मोहन उप्रेती और बृजमोहन शाह द्वारा संगीतबद्ध यह गीत दुनिया भर में उत्तराखंडियों द्वारा सुना जाता है। यह गीत स्व. बृजेन्द्र लाल शाह द्वारा लिखा गया था।

राग दुर्गा पर आधारित इस गीत को पहली बार वर्ष 1952 में राजकीय इंजर कॉलेज नैनीताल के मंच पर गाया गया। इसके बाद इसे दिल्ली में तीन मूर्ति भवन में एक अंतरराष्ट्रीय सभा के सम्मान में प्रदर्शित किया गया, जिससे इसे ज्यादा सुर्खियां मिली  उस सभा में एचएमवी द्वारा बनाए गए इस गीत की रिकॉर्डिंग सभी मेहमानों को स्मारिका के रूप में भी दी गई थीं। यह भारत के पहले प्रधानमंत्री, जवाहर लाल नेहरू के पसंदीदा गीतों में से था।

प्रदेश में जी-20 के लिए पहुंच रहे विदेशी मेहमानों का स्वागत पारंपरिक तरीकों से किया जा रहा है। विदेशी मेहमान पारंपरिक खानों का स्वाद चखने के साथ ही पारंपरिक धुनों पर थिरक भी रहे हैं। इस खास धुन के साथ विदेशी मेहमानों का स्वागत किया जा रहा है, जिससे एक बार फिर ये गीत सबकी जुबां पर चढ़ने लगा है।

G-20 Summit Uttarakhand guests danced on Bedu Pako Baro Masa Folk Song
जी-20 के लिए पहुंचा प्रतिनिधिमंडल - फोटो : amar ujala

जी-20 सम्मेलन के लिए एक बार फिर देहरादून एयरपोर्ट पर विदेशी मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार को अलग-अलग फ्लाइटों से कुल 37 मेहमान जौलीग्रांट पहुंचे। कलाकारों ने उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगीत बेडु पाको बार मासा... की धुन पर सभी का स्वागत किया। इस दौरान सभी मेहमान भी कलाकारों के साथ खूब थिरके।

G-20 Summit Uttarakhand guests danced on Bedu Pako Baro Masa Folk Song
जी-20 के लिए पहुंचे विदेशी मेहमानों का स्वागत - फोटो : amar ujala

जानकारी के मुताबिक चार विदेशी मेहमान मेहमान रविवार दोपहर 12:10 बजे की इंडिगो की फ्लाइट से लखनऊ से एयरपोर्ट पर पहुंचे। इसके बाद विस्तारा की फ्लाइट से दोपहर 2:53 बजे आठ डेलीगेट्स आए। वहीं दोपहर 2:59 बजे विस्तारा की अगली फ्लाइट से 22 डेलीगेट्स और शाम सात बजे तीन विदेशी मेहमान एयरपोर्ट पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
G-20 Summit Uttarakhand guests danced on Bedu Pako Baro Masa Folk Song
एयरपोर्ट पर हुआ जी-20 में आए विदेशी मेहमानों का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

यहां कलाकारों ने तिलक लगाकर और तुलसी की माला पहनाकर सभी का स्वागत किया। इस दौरान कलाकारों ने गढ़वाली, कुमांऊनी और जौनसारी नृत्य की प्रस्तुति भी दी।

ये भी पढ़ें...Valley Of Flowers:  फूलों से है मोहब्बत तो चले आइए दीदार के लिए यहां, घाटी की रौनक देख नजर नहीं हटेगी

विज्ञापन
G-20 Summit Uttarakhand guests danced on Bedu Pako Baro Masa Folk Song
विदेशी मेहमानों का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

कई विदेशी मेहमानों ने कलाकारों संग नृत्य किया और कई मेहमानों ने कलाकारों के साथ सेल्फी भी लीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed