फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valley Of Flowers: फूलों से है मोहब्बत तो चले आइए दीदार के लिए यहां, घाटी की रौनक देख नजर नहीं हटेगी

Mon, 26 Jun 2023 11:59 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ।
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ। Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 26 Jun 2023 11:59 AM IST
विज्ञापन
Flowers started blooming in the valley of flowers Chamoli Uttarakhand news in hindi
फूलों की घाटी - फोटो : अमर उजाला

फूलों की घाटी में देर से ही सही लेकिन फूल खिलने लग गए हैं। इन दिनों यहां पर करीब दो दर्जन से अधिक प्रजाति के रंग-बिरंगे फूल खिल रहे हैं। जिससे घाटी की रौनक लौटने लग गई है। अभी तक यहां 1243 देशी और 17 विदेशी पर्यटक पहुंच चुके हैं।



इस साल बेमौसमी बारिश के चलते घाटी में फूल देर से खिले। जिससे कुछ समय तक घाटी फूल विहीन रही। लेकिन अब धीरे-धीरे यहां रंग-बिरंगे फूलों से घाटी गुलजार होने लग गई है। फूलों की घाटी में हिमालय की रानी के नाम से प्रसिद्ध ब्लूपॉपी भी खिल गई है।

जुलाई और अगस्त महीने में यहां करीब 300 प्रजाति के फूल खिलते है। इस दौरान यहां सबसे अधिक पर्यटक पहुंचते हैं। विश्व धरोहर फूलों की घाटी एक जून को पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। घाटी के पैदल रास्ते पर दो जगह पर भारी हिमखंड पसरे थे।

Flowers started blooming in the valley of flowers Chamoli Uttarakhand news in hindi
फूलों की घाटी फूलों की घाटी - फोटो : amar ujala
पर्यटकों को हिमखंडों के बीच से ही होकर गुजरना पड़ा। 87.50 वर्ग किमी में फैली फूलों की घाटी हर साल पर्यटकों के लिए एक जून से खोल दी जाती है और 31 अक्तूबर को बंद कर दी जाती है।
Flowers started blooming in the valley of flowers Chamoli Uttarakhand news in hindi
फूलों की घाटी - फोटो : amar ujala
फूलों की घाटी के वन क्षेत्राधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि घाटी में दो दर्जन से अधिक फूल खिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Flowers started blooming in the valley of flowers Chamoli Uttarakhand news in hindi
फूलों की घाटी - फोटो : अमर उजाला

इनमें हिमालय की रानी नाम से प्रसिद्ध ब्लूपॉपी, हत्था जड़ी, पोटेटीला, प्रिमुला, सहित अन्य प्रजाति के फूल शामिल हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  इको हट्स स्कूल में बदलेंगी वन भूमि में बनीं पाठशालाएं, सर्व शिक्षा के नाम पर जंगलों किए निर्माण

विज्ञापन
Flowers started blooming in the valley of flowers Chamoli Uttarakhand news in hindi
फूलों की घाटी - फोटो : अमर उजाला

जल्द ही घाटी में अन्य प्रजाति के फूल भी खिल जाएंगे। घाटी में अभी तक 1260 देशी-विदेशी पर्यटक पहुंच चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed