फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chamoli: विदेशी पर्वतारोहियों की खोजबीन जारी, टेंट-स्लीपिंग बैग मिला, देखें चौखंबा की हेली से ली गई तस्वीरें

Sat, 05 Oct 2024 04:58 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ/गोपेश्वर (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ/गोपेश्वर (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 05 Oct 2024 04:58 PM IST
विज्ञापन
Foreign mountaineer missing Chaukhambha mountain Search operation Photo of Chaukhambha taken from Heli Chamoli
चौखंबा की हेली से ली गई तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चौखंबा पर्वत पर दो विदेशी महिला पर्वतारोहियों को ढूंढने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। सेना के हेलिकॉप्टर से आज शनिवार को एसडीआरएफ के चार जवानों को चौखंबा बेस कैंप पर उतारा गया। यहां बेस कैंप में टीम को टेंट और स्लीपिंग बैग मिला है।





ज्योर्तिमठ सेना के हेलीपैड से वायु सेना व एसडीआरएफ की संयुक्त टीम के द्वारा पहले राउंड का सर्च अभियान करने के बाद सफलता नहीं मिली। अब दूसरी बार का सर्च ऑपरेशन जारी है।उत्तराखंड के चमोली में चौखंबा-थ्री ट्रैकिंग पर गई दो विदेशी महिला पर्यटक वहां फंस गईं।

शुक्रवार को वायु सेना के दो हेलीकॉप्टरों ने क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया, लेकिन उनकी लोकेशन नहीं मिल पाई।वन विभाग ने एसडीआरएफ से हेलिकॉप्टर भेजकर सर्च अभियान चलाने के लिए मदद मांगी। जबकि जिला प्रशासन के अनुरोध पर एनडीआरएफ की टीम भी सर्च अभियान के लिए देहरादून से रवाना हुई।

Foreign mountaineer missing Chaukhambha mountain Search operation Photo of Chaukhambha taken from Heli Chamoli
सर्च अभियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

6995 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चौखंबा पर्वत-थ्री के आरोहण के लिए ब्रिटिश नागरिक फायजने मान्नेरस (27) व यूएसए नागरिक मिचेल थेरेसा देवोरोक (23) इंडियन काउंट ट्रेनिंग एसोसिएशन से अनुमति लेकर चौखंबा ट्रैकिंग पर गए थे। उनके पास 11 सितंबर से 18 अक्तूबर तक की अनुमति है। 

Foreign mountaineer missing Chaukhambha mountain Search operation Photo of Chaukhambha taken from Heli Chamoli
चौखंभा पर पर्वतारोहियों को ढूंढने का अभियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

तीन अक्तूबर शाम को चौखंबा पर चढ़ाई के दौरान उनका सामान व अन्य उपकरण बैग सहित खाई में गिर गए। जिससे वे बर्फ से ढके चौखंबा पवर्त पर फंस गए। महिला पर्यटकों ने पेजर से अपनी एंबेसी से संपर्क किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Foreign mountaineer missing Chaukhambha mountain Search operation Photo of Chaukhambha taken from Heli Chamoli
चौखंभा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जिसके बाद चमोली जिला प्रशासन ने वायुसेना से सर्च अभियान चलाने का अनुरोध किया।

विज्ञापन
Foreign mountaineer missing Chaukhambha mountain Search operation Photo of Chaukhambha taken from Heli Chamoli
सर्च अभियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शुक्रवार सुबह वायुसेना के दो चेतक हेलिकॉप्टरों ने सरसावा (सहारनपुर) एयरबेस से उड़ान भरी और बदरीनाथ से लगी चौखंबा-थ्री चोटी पर सर्च अभियान चलाया। काफी खोजबीन के बाद भी लापता पर्यटकों का पता नहीं चल पाया है। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: 70 से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों के आधार से बनेंगे आयुष्मान कार्ड, इन्हें मिलेगी कैशलेस इलाज सुविधा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed