फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chamoli: खेल विभाग ने नहीं ली सुध...खिलाड़ियों ने उठाए फावड़े, ओलंपियन के साथ श्रमदान कर मैदान बनाया चकाचक

Fri, 04 Oct 2024 05:14 PM IST
रेनू सकलानी प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली)
प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 04 Oct 2024 05:14 PM IST
विज्ञापन
sports department not pay attention so local players along with Olympian Paramjeet made ground clean Chamoli
श्रमदान करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

खेल विभाग ने सुध नहीं ली तो खिलाड़ियों ने खुद ही उठाए फावड़े उठाए और श्रमदान किया और मैदान को सुधारा। श्रमदान करने वालों में ओलंपियन परमजीत सिंह भी शामिल रहे। खिलाड़ियों का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से चुनाव के दौरान खेल मैदान से सैकड़ों वाहनों की आवाजाही करवाई गई, लेकिन चुनाव निपटने के बाद मैदान को उसके हाल पर छोड़ दिया।



चमोली जनपद के एकमात्र खेल मैदान में रेस ट्रैक बदहाल स्थिति में था। जिससे यहां बच्चे दौड़ नहीं पा रहे थे। जिसे देखते हुए विभिन्न खेलों के अभ्यास के लिए मैदान में पहुंचे स्थानीय खिलाड़ियों ने ट्रैक को सुधारने के लिए श्रमदान किया। जिसके बाद यहां जनपद स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के साथ ही खेल विभाग की ओर से आयोजित की जाने वाली खेल गतिविधियां शुरू करवाई गई।

 

sports department not pay attention so local players along with Olympian Paramjeet made ground clean Chamoli
श्रमदान करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय हरि प्रसाद ममगाईं और दीवान सिंह का कहना है कि जिला मुख्यालय का यह एकमात्र खेल गतिविधियों का केंद्र है। प्रशासन को इसके रखरखाव पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

sports department not pay attention so local players along with Olympian Paramjeet made ground clean Chamoli
श्रमदान करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

जिला खेल अधिकारी गिरीश चंद्र का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से खेल मैदान के सुधारीकरण का आश्वासन दिया गया है। जल्द ही मैदान को पूरी तरह से चुस्त-दुरुस्त बना लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sports department not pay attention so local players along with Olympian Paramjeet made ground clean Chamoli
श्रमदान करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

नगर के बीचोंबीच स्थित इस खेल मैदान ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं। वॉक रेसर मनीष, मानषी नेगी और परमजीत सिंह ने इसी मैदान में दौड़कर वॉक रेस में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना लोहा मनवाया है।

ये भी पढ़ें...कहानी दिल छू लेगी: दून की सड़कों पर दिखता ये अनोखा प्यार, कुंगजी की आंखों की रोशनी बने हुए हैं चिले दोर्जे
 

विज्ञापन
sports department not pay attention so local players along with Olympian Paramjeet made ground clean Chamoli
श्रमदान करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

ओलंपियन परमजीत सिंह का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेल मैदान होना बेहद जरूरी है। गोपेश्वर खेल मैदान से चुनावी गतिविधियों का संचालन नहीं किया जाना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed