फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: विरासत में पंजाब के कलाकारों ने जमाया रंग, गिद्दा और भांगड़े पर जमकर झूमे दर्शक 

Tue, 02 May 2017 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 02 May 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
Folk arts performance in virasat 2017

विरासत की चौथी शाम लोक कलाओं के नाम रही। कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियों से लोक संस्कृति को मंच पर जीवंत कर दिया। दर्शक देर रात तक कलाकारों के साथ झूमते रहे। पंजाबी ग्रुप के साथ दर्शकों ने भी गिद्दा और भंगड़ा किया।

Folk arts performance in virasat 2017

सोमवार को चौथे दिन अंबेडकर स्टेडियम में विरासत साधना में स्कूलों व संस्थानों के कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी। ब्राइटलैंड स्कूल के 11 वर्षीय अंकुर और 15 वर्षीय श्रृष्टि ने शानदार प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा दिखाई। सीजेएम स्कूल की हर्षिता ने भरतनाट्यम की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। 

Folk arts performance in virasat 2017

कृपालि, अर्जिता ध्यानी और विष्णु सेनी ने भी शानदार प्रस्तुतियां दी। शाम को पंजाब के कलाकारों के मालवा इंटरनेशल ग्रुप ने जगमोहन जोत की अगुवाई में प्रस्तुति दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Folk arts performance in virasat 2017

उन्होंने ‘भंगड़ा शान है मच्च फुट्ट छोबरा दी’ और ‘जंद माही’ पर लोक नृत्य किया। इस नृत्य में प्रेमी युगल की प्यार भरी नोंक-झोंक को दर्शाया जाता है। पुरुष कलाकारों ने पगड़ी और महिलाओं ने घाघरा-चोली के साथ ही रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर प्रस्तुतियां दी।

विज्ञापन
Folk arts performance in virasat 2017

इसके बाद हिमाचल के सरस्वती स्वर संगम ने पूनम वर्मा के नेतृत्व में झमकड़ा नृत्य की प्रस्तुति दी। उन्होंने ‘आओ नी साइयां, मंगल गाओ’ पर खूब तालियां बटोरी। जम्मू के रुपाली और ममनदीप ने अपनी टीम के साथ शानदार डोगरी नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद मालवा, मध्य प्रदेश के लोक गायक कालूराम बमनिया ने कबीर, मीरा और बाबा गोरखनाथ के निर्गुण भजनों की प्रस्तुति दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed