फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आसमान से बरसी आफत: हरिद्वार-रुड़की में कई गांव जलमग्न, कमर तक भरा पानी, हर तरफ दिखा बर्बादी का मंजर, तस्वीरें

Fri, 14 Jul 2023 01:29 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 14 Jul 2023 01:29 PM IST
विज्ञापन
Flood Like Condition in Haridwar and Roorkee Many Villages after Heavy Rainfall Photos
हरिद्वार के गांव में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

लगातार हो रही बरसात से हरिद्वार और रुड़की के कई गांव जलमग्न हो गए हैं। पथरी क्षेत्र में बाढ़ जैसी हालात पैदा हो गए हैं। स्थिति यह है कि दो गांव के लोगों को रात छतों पर गुजरानी पड़ रही है। किसानों की हजारों बीघा फसल जलमग्न होकर बर्बाद हो गई है। वहीं, भारी बारिश से आन्नेकी हेतमपुर में पुल के दो पिलर धंसने से पुल के बीच का हिस्सा झुका गया। जिससे पुल पर अब पैदल चलना भी मुश्किल हो गया।



Kanwar Yatra: उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब, पुलिस की सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त, हरिद्वार-दिल्ली हाईवे जाम, तस्वीरें

गंगा नदी और बरसाती नदियां उफान पर हैं। कभी सूनी पड़ी रहने वाली गंगा की सहायक नदी बाण गंगा ने भी बरसात में ग्रामीणों को अपना रौद्र रूप दिखा दिया। जिसने किसानों की फसलों को अपने आगोश में ले लिया। किसानों की धान, गन्ना, हरा चारा और सब्जियों को नष्ट कर दिया है।

Flood Like Condition in Haridwar and Roorkee Many Villages after Heavy Rainfall Photos
हरिद्वार के गांव में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

वहीं दूसरी ओर गंगा के मुहाने पर बसे बिशनपुर कुंडी और पुरानी कुंडी में गंगा नदी का पानी आने से गांव की गलियां नदियां बन गईं। घरों में चार-चार फीट तक पानी पहुंच गया। जिससे लेागों को छतों पर आसरा लेना पड़ा।

Flood Like Condition in Haridwar and Roorkee Many Villages after Heavy Rainfall Photos
हरिद्वार के गांव में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

गांव के अमित कश्यप, बाबूराम, ईश्वर, पप्पू सिंह आदि का कहना है कि बरसात के पानी ने उनके घरों में रखा सामान बर्बाद कर दिया है। उन्हें छतों पर रातें गुजरानी पड़ रही है। क्योंकि, एक तो घरों में पानी घुस गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Flood Like Condition in Haridwar and Roorkee Many Villages after Heavy Rainfall Photos
हरिद्वार के गांव में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

दूसरे गंगा से मगरमच्छ आने का खतरा भी रहता है। इसलिए वह अपने बच्चों के जीवन को सुरक्षित करने के लिए छतों पर आ गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि 2013 में बाढ़ की यादें ताजा हो गई हैं। उन्हें अतिवृष्टि होने से भविष्य की चिंता भी सता रही है। ग्रामीणों ने जलभराव से राहत दिलाने की मांग प्रशासन और सरकार से की है।

विज्ञापन
Flood Like Condition in Haridwar and Roorkee Many Villages after Heavy Rainfall Photos
पानी भरने पर ट्यूब से हो रही आवाजाही - फोटो : अमर उजाला

रुड़की में बारिश, बाढ़ व जलभराव से शहर से देहात तक हाहाकार मचा हुआ है। बृहस्पतिवार तड़के शुरू हुई मूसलाधार बारिश करीब चार घंटे तक जारी रही। इससे सड़क, गली व घरों में पानी भर गया। तेज बारिश से लंढौरा में एक दीवार गिर गई जिसके नीचे दबने से एक बालक की मौत हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed