खबर पड़ेंगे तो आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। खासकर उन यात्रियों के लिए यह खुशखबरी है जो यहां फ्लाइट नहीं मिलने के कारण परेशान होते है।
2 of 10
फ्लाइट
- फोटो : File Photo
केंद्र सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस) में शामिल नहीं होने वाले हेलीपैड और हवाई मार्गों को जोड़ने के लिए प्रदेश में उत्तराखंड क्षेत्रीय संपर्क योजना (यूआरसीएस) का आगाज किया जा सकता है।
3 of 10
फ्लाइट
- फोटो : SOCIAL MEDIA
यूआरसीएस के तहत हेली सेवा गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में उपलब्ध कराई जाएगी। इस सेवा का मकसद पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रदेश से दुर्गम स्थानों से आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है।
उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवपलमेंट अथॉरिटी (यूकाडा) ने प्रदेश में कई हेलीपैडों का निर्माण कराया है। इन हेलीपैडों से सेवा शुरू करने पर पिछले कई वर्ष से विचार चल रहा है। सरकार की योजना यूआरसीएस के तह हेली सेवा उपलब्ध कराने की है।
योजना है कि इस सेवा को प्रारंभ करने के लिए ऑपरेटरों से टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे, जिस हेली कंपनी के प्रस्ताव में न्यूनतम किराया होगा, उसे टेंडर दिया जा सकता है। इसके अलावा, यूआरसीएस की सेवा देने वाले ऑपरेटर्स के लिए एटीएफ पर वैट नहीं देना होगा। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक फरवरी को आयोजित नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा बैठक में इस योजना को शुरू करने पर विचार किया गया।