{"_id":"5d2b23fc8ebc3e6cc226918f","slug":"five-friends-killed-during-car-fall-into-ditch-and-destroy-badly-in-chakrata","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरते ही कार के उड़े परखच्चे, इधर-उधर बिखर गए पांचों दोस्तों के शव, हादसे की तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरते ही कार के उड़े परखच्चे, इधर-उधर बिखर गए पांचों दोस्तों के शव, हादसे की तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 15 Jul 2019 08:31 AM IST
1 of 7
कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देहरादून के चकराता घूमने जा रहे पर्यटकों की कार कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर चामड़चील के पास 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच युवकों की मौत हो गई। रविवार सुबह सड़क से गुजर रहे युवकों ने घटना की जानकारी कालसी थाना पुलिस के साथ ही तहसील प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम की मदद से शवों को बाहर निकाला।
2 of 7
कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
कालसी थानाध्यक्ष विपिन बहुगुणा ने बताया कि पांचों मृतक एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी थे। इनमें से तीन देहरादून और दो की तैनाती सहारनपुर में थी। पूर्व में पांचों ही सहारनपुर स्थित एक ब्रांच में तैनात थे। पांचों में गहरी दोस्ती थी। शनिवार और रविवार को वीकेंड की छुट्टी होने के कारण पांचों शुक्रवार देर शाम को ही कार से चकराता घूमने के लिए निकले थे।
3 of 7
कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
मृतकों में तीन लोग सहारनपुर और दो मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले थे। सभी मृतकों का सीएचसी विकासनगर में पोस्टमार्टम किया गया। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। सीओ बीएस धोनी और तहसीलदार केडी जोशी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
4 of 7
कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे चकराता मार्ग पर चामड़चील के पास से गुजर रहे कुछ युवकों ने सड़क से नीचे एक कार का बंपर पड़ा देखा। बंपर पर हरियाणा का नंबर लिखा हुआ था। उन्होंने खाई में झांक कर देखा तो कुछ भी नजर नहीं आया। दुर्घटना का अंदेशा जताते हुए उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस के साथ ही तहसील प्रशासन को दी।
5 of 7
कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ और फायर सर्विस की मदद से खाई में उतरकर देखा तो वहां पर एक कार के पूरी तरह से परखच्चे उड़े हुए थे। कार के ही आसपास पांच शव क्षत विक्षत अवस्था में पड़े थे। इसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत से पांचों शवों को खाई से बाहर निकाला।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।