फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैसे बुझेगी वनों की आग: बारिश नहीं हुई तो विकराल होगी स्थिति, तस्वीरों में देखें उत्तराखंड के धधकते जंगल

Tue, 19 Apr 2022 04:45 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 19 Apr 2022 04:45 PM IST
विज्ञापन
Fire in forests at 27 places in 24 hours in Uttarakhand, See Photos
श्रीनगर और कीर्तिनगर रेंज में जलते जंगल - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों के जंगलों में लगी आग वन विभाग के लिए मुसीबत बन गई है। रोज वनाग्नि के मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार को बीते 24 घंटे में 27 स्थानों पर वनाग्नि की घटनाएं रिपोर्ट की गईं। यदि आने वाले दिनों में बारिश नहीं हुई तो जंगल की यह आग और विकराल रूप ले सकती है।



वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन कार्यालय की ओर से सोमवार शाम चार बजे तक जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में वनाग्नि की 16 घटनाएं गढ़वाल तो 10 घटनाएं कुमाऊं क्षेत्र में हुईं। गढ़वाल में आरक्षित वन क्षेत्र में 15 और सिविल वन पंचायत क्षेत्र में एक जगह जंगल में आग लगी।

वहीं, कुमाऊं में वनाग्नि की 10 घटनाएं आरक्षित वन क्षेत्र में हुईं, इसके अलावा संरक्षित वन्य जीव क्षेत्र में भी आग की एक घटना रिपोर्ट की गई। प्रदेश में वनाग्नि की कुल 27 घटनाओं में 42 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। जबकि करीब एक लाख रुपये से अधिक के आर्थिक नुकसान का आकलन किया गया है।

Fire in forests at 27 places in 24 hours in Uttarakhand, See Photos
रुद्रप्रयाग में जंगलों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

मुख्य वन संरक्षक, वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा ने बताया कि प्रदेश में अब तक 604 वनाग्नि की घटनाएं रिपोर्ट की जा चुकी हैं। जंगल में आग की इन घटनाओं से कुल 822 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। जबकि  23 लाख रुपये के अधिक के आर्थिक नुकसान का जायजा लिया गया है।

Fire in forests at 27 places in 24 hours in Uttarakhand, See Photos
रुद्रप्रयाग में जंगलों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से लगे अमसारी एवं जयमंडी में जंगल की आग भड़की गई। अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fire in forests at 27 places in 24 hours in Uttarakhand, See Photos
श्रीनगर में धधकते जंगल - फोटो : अमर उजाला

उधर, पौड़ी जिले की श्रीनगर रेंज और टिहरी जिले की कीर्तिनगर रेंज में जंगल आग में धधकते रहे। गोरख्यासैंण, श्रीकोट, चमढांग और खलू-चमराड़ा में जंगल आग की चपेट में हैं। कीर्तिनगर रेंज में आग सिविल क्षेत्र से रिजर्व फॉरेस्ट में पहुंच गई है। 

ये भी पढ़ें...हरिद्वार: हनुमान जन्मोत्सव पर हुए बवाल के बाद चप्पे-चप्पे पर नजर, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, शिव सेना ने की धर्म सभा की घोषणा

विज्ञापन
Fire in forests at 27 places in 24 hours in Uttarakhand, See Photos
श्रीनगर में जंगलों में आग - फोटो : अमर उजाला

वर्तमान में वनाग्नि की सबसे विकराल स्थिति श्रीनगर रेंज के श्रीकोट गंगनाली व सरणा में बनी हुई है। यहां रविवार दिन से जंगल आग में जल रहे हैं। आग से कई वर्ग किमी क्षेत्र में वन संपदा जलकर राख हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed