100 साल पुराने भवन के रेस्टोरेंट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हल्द्वानी के पटेल चौक स्थित 100 साल पुरानी इमारत में फास्ट फूड की दुकान में शनिवार देर शाम चार दुकानें आग के हवाले हो गई।
2 of 6
रेस्टोरेंट में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
बिल्डिंग के प्रथम तल में रहने वाले पांच परिवारों ने धुएं के बीच भागकर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड की टीम ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में दुकानों में रखा लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। पता चला है कि अंग्रेजों के जमाने की यह बिल्डिंग नैनीताल निवासी ओमप्रकाश नैनवाल की है।
3 of 6
रेस्टोरेंट में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
पटेल चौक स्थित प्राचीन बिल्डिंग में विनोद बिष्ट की फास्ट फूड की दुकान, मोहन बोरा का होटल, करन कार्की की चाऊमीन की दुकान और उमेश बोरा की परचून की दुकान थी। शनिवार शाम करीब पांच बजकर पांच मिनट पर मिलन रेस्टोरेंट में कर्मचारी ने चाऊमीन में छौंका लगाया तो आग की लपटें कड़ाही से ऊपर उठ गई।
4 of 6
रेस्टोरेंट में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
आग से गैस सिंलिडर की पाइप गल गई। सिलिंडर से गैस रिसाव होने से रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। दुकानदार के साथ रेस्टोरेंट के पांच कर्मचारी और ग्राहक भाग खड़े हुए। आग इतनी तेज से फैली कि पड़ोसी मोहन बोरा के होटल और उमेश बोरा की दुकान के ऊपरी हिस्से तक फैल गई।
5 of 6
रेस्टोरेंट में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
आग की लपटें और धुआं को देखते ही मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दुकानों के प्रथम तल पर रहने वाले टेंट हाउस के मालिक नवीन पांडे के कर्मचारी महेंद्र सिंह, मोहन बोरा और उमेश के परिजनों ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलने के बाद एफएसओ जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची।