फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: गढ़वाल विवि में छात्रों और कर्मचारियों में जमकर मारपीट, तोड़फोड़ के बाद पुलिस फोर्स तैनात

Fri, 28 Sep 2018 01:51 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 28 Sep 2018 01:51 PM IST
विज्ञापन
Fight between Students and Hnb university Employees in uttarakhand
hnb

शुक्रवार दोपहर को उत्तराखंड में एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय परिसर युद्ध का मैदान बन गया। छात्रों और कर्मचारियों के बीच जमकर माटपीट हुई। इस दौरान कर्मचारियों ने देहरादून डीएवी से पहुंचे छात्रों को खदेड़कर बाहर निकाल दिया। उनकी पुलिस से भी झड़प हो गई।

Fight between Students and Hnb university Employees in uttarakhand
hnb

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है। लेकिन छात्र अपनी मांगों को लेकर वहीं अड़े हुए हैं। वहीं छात्रों ने परिसर में जमकर तोड़फोड़ भी की। बता दें कि, मार्कशीट में हो रही त्रुटियों, स्पेशल बैक पेपर, जल्द सभी परीक्षा परिणाम घोषित करने समेत कई मांगों को लेकर देहरादून से डीएवी कॉलेज के छात्र  विवि पहुंचे थे। 
 

Fight between Students and Hnb university Employees in uttarakhand
hnb

इस दौरान उन्होंने विवि प्रशासन से अपनी बात रखनी चाही । लेकिन वहां उनकी किसी बात को लेकर कर्मचारियों से बहस हो गई। इसके बाद मामला ज्यादा बढ़ने पर छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे को बढ़ता देख कर्मचारियों ने भी उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन दोनों के बीच हाथापाई हो गई। पुलिस मामले को सुलझाने में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fight between Students and Hnb university Employees in uttarakhand
hnb

विवि के अधिकारियों में आपसी सामंजस्य न होने से छात्रों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। विवि में कहीं छात्र तो कहीं कर्मचारी आंदोलित हैं, जिससे वहां अव्यवस्थाएं हावी है। इसका सीधा प्रभाव पठन-पाठन पर पड़ रहा है। बावजूद इसके विवि के अधिकारी इन अव्यस्थाओं का जिम्मेदार एक दूसरे को बता रहे हैं।  अधिकारियों के आपसी सामंजस्य के अभाव में एमएड प्रवेश परीक्षा क्वालीफाई छात्र मेरिट में आने के बावजूद भी प्रवेश से वंचित रह गए थे।

विज्ञापन
Fight between Students and Hnb university Employees in uttarakhand
hnb

मामला यह भी था कि, बीएड अंतिम वर्ष के छात्रों ने एमएड प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग किया था। जबकि नियमानुसार एमएड प्रवेश परीक्षा बीएड उत्तीर्ण छात्र ही दे सकता है, लेकिन अधिकारियों के सामंजस्य की कमी के कारण बीएड अंतिम वर्ष के छात्रों को परीक्षा में बैठा दिया गया और ये छात्र परीक्षा क्वालीफाई कर गए। जब छात्र एमएड में प्रवेश लेने के लिए पहुंचे तो उन्हें बीएड अंतिम वर्ष की तालिका न दिखा पाने के कारण प्रवेश से वंचित कर दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed