फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाप-बेटी को जहरीले सांपों से खेलने का शौक, आंखों में आंखे डाल कर देते हैं मदहोश, तस्वीरें...

Sun, 07 Jun 2020 01:17 PM IST
अलका त्यागी मो. यामीन अंसारी, अमर उजाला, सितारगंज
मो. यामीन अंसारी, अमर उजाला, सितारगंज Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 07 Jun 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
Father And Daughter Unique Hobby, Both Play with poisonous Snake and caught them in Uttarakhand
गुलजार और बेटी आलिया - फोटो : अमर उजाला

आपने लोगों के शौक तो कई तरह के सुने होंगे, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इन पिता और बेटी को सांपों से खेलने का शौक है। उत्तराखंड के सितारगंज में एक कार गैराज में डेंटर का काम करने वाले गुलजार अहमद शौक भी जोखिम भरा रखते हैं। उनके सामने जहरीले नाग भी  दीवाने हो जाते हैं। काम के साथ ही सांप पकड़ने के शौक में गुलजार अब तक किंग कोबरा से लेकर पाइथन प्रजाति तक के जहरीले सांप पकड़ चुके हैं।

Father And Daughter Unique Hobby, Both Play with poisonous Snake and caught them in Uttarakhand
- फोटो : अमर उजाला

सितारगंज में बाईपास कालोनी निवासी गुलजार अहमद (54) पुत्र इरशाद अहमद खान मूलरूप से हल्द्वानी के रहने वाले हैं। वर्ष 1984 में वे सितारगंज आकर बस गए। इस कला में केवल गुलजार ही नहीं उनकी बेटी भी माहिर है। गुलजार के छह बेटी और एक बेटा है। इनमें चौथे नंबर की 15 साल की बेटी आलिया खान भी सांप पकड़ने में माहिर है। बेटी आलिया भी निडर होकर सांपों के साथ खेलती है। वह नगर के जीजीआईसी में कक्षा आठवीं की छात्रा है और स्कूल में भी उसने कई सांप पकड़े हैं।

Father And Daughter Unique Hobby, Both Play with poisonous Snake and caught them in Uttarakhand
- फोटो : अमर उजाला

गुलजार बताते हैं कि बचपन से उन्हें सांपों के साथ खेलने का शौक था। जब वे यहां आए तो वे कहीं भी सांप निकलने पर उसे पकड़ने पहुंच जाते थे। उनके इस हैरतअंगेज करतब ने उन्हें सर्प मित्र बना दिया और अब वे सर्प मित्र नाम से क्षेत्र में चर्चित हैं। वे अब वन विभाग के माध्यम से क्षेत्र में सांपों को पकड़ने जाते हैं। इसके एवज में गृह, प्रतिष्ठान स्वामियों से मेहनताना भी मिल जाता है और वन विभाग से भी सौ रुपये प्रति सांप के हिसाब से दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Father And Daughter Unique Hobby, Both Play with poisonous Snake and caught them in Uttarakhand
- फोटो : अमर उजाला

2019 में भिन्न प्रजातियों के पकड़े सांप

रसल वाइपर   46
करैत   21
स्पेक्टीकल कोबरा 250
रैक स्नेक 30
वाटर स्नेक 20
बूम स्लैंड     10
पाइथन 03
मोनोकोल कोबरा 150

विज्ञापन
Father And Daughter Unique Hobby, Both Play with poisonous Snake and caught them in Uttarakhand
- फोटो : अमर उजाला

गुलजार अहमद लॉकडाउन में अब तक 119 सांप पकड़कर जंगल में छोड़ चुके हैं। उन्होंने बताया कि सांप को बीन बजाकर नहीं, बल्कि उसकी आंखों में आंखें डालकर मदहोश किया जाता है। इसी कला के जरिए उन्होंने 40 सालों में हजारों सांप अपने वश में किए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed