{"_id":"55ee2da7bf51f7c8824e45a71e0a887a","slug":"farmers-burn-their-crop","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टूटा सब्र, अन्नदाता ने खेत में फूंकी फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटा सब्र, अन्नदाता ने खेत में फूंकी फसल
Tue, 21 Apr 2015 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर (हरिद्वार)
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर (हरिद्वार)
Updated Tue, 21 Apr 2015 11:47 AM IST
विज्ञापन
टूटा सब्र, अन्नदाता ने खेत में फूंक डाली फसल
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसल का सर्वे नहीं करने पर किसानों का सब्र का बांध सोमवार को टूट गया। क्षेत्र के करोंदी गांव के दो किसानों ने सोमवार को अपनी गेहूं की फसल को आग के हवाले कर दिया। जबकि कई किसानों ने बर्बाद हुई फसलों को हाथों में लेकर प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी कोई सर्वे के लिए नहीं आ रहा है। जबकि प्रशासन लगातार दावा कर रहा है कि सर्वे का काम जारी है।
टूटा सब्र, अन्नदाता ने खेत में फूंक डाली फसल
2 of 5
हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र के करोंदी गांव में भी किसान कई दिनों से प्रशासन की टीम का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कोई भी सर्वे के लिए नहीं पहुंचा। नाराज किसान ब्रिजेश और सुखदेव ने सोमवार को अपने-अपने खेतों में गिरी फसल में आग लगा दी। गुस्साए दोनों किसानों ने करीब दस बीघा में गेहूं की बर्बाद हुई फसल को जला दिया।
टूटा सब्र, अन्नदाता ने खेत में फूंक डाली फसल
3 of 5
साथ ही किसान सतेंद्र, प्रदीप चौहान, ओमपाल, महेंद्र, घनश्याम, चंद्रशेखर, सोमपाल, राजबीर, यूसुफ, बुद्धु सिंह, इलम सिंह आदि ने गेहूं की जलती फसल को हाथों में लेकर प्रदर्शन किया, प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
टूटा सब्र, अन्नदाता ने खेत में फूंक डाली फसल
4 of 5
मौसम बारिश से इस बार गेहूं की फसल खेतों में गिर गई जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने खराब हुई फसल का मुआवजा देने की घोषणा की थी। जिसके लिए डीएम ने खराब फसलों का सर्वे करने का काम शुरू भी करा दिया है, लेकिन कई गांवों में अभी तक कोई भी कर्मचारी सर्वे के लिए नहीं पहुंचा। आखिर किसानों का सब्र टूट रहा है।
विज्ञापन
टूटा सब्र, अन्नदाता ने खेत में फूंक डाली फसल
5 of 5
वहीं रुड़की के एसडीएम कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। आग लगने की जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।