फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नोटों के संकट के बीच यह शख्स बैंक से ला रहा था लाखों रुपए, लेकिन इसके बाद जो हुआ उससे सदमे में आया

Thu, 19 Apr 2018 06:16 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 19 Apr 2018 06:16 AM IST
विज्ञापन
Fake note caught by bank during cash crisis
atm - फोटो : अमर उजाला

जहां देश में नोटों का संकट चल रहा है और वहां यह शख्स बैंक से लाखों रुपए अपने साथ ला रहा था। लेकिन उसके बाद कुछ ऐसा हो गया कि वह सदमे में आ गया।

Fake note caught by bank during cash crisis
cash

यह मामला उत्तराखंड के बाजपुर में सामने आया है। बैंक से पैसा निकाल कर लौट रहे एक व्यक्ति को झांसा देकर टप्पेबाज दो लाख की नकदी उड़ा कर फरार हो गए। इसके बाद वहां बवाल मच गया। लोगों को भी जब इसकी सूचना मिली तो वहां लोग इकट्ठा हो गए।

Fake note caught by bank during cash crisis
cash

जानकारी के मुताबिक, टप्पेबाज उसे चार लाख रुपए बताकर कागज की गड्डी थमा गए। घर जाकर देखा तो उसके होश उड़ गये। इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। खबर मिलते ही पुलिस ने बैंक सहित अन्य स्थानों पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fake note caught by bank during cash crisis
ATM

पहाड़ से लेकर भाबर और तराई में करेंसी की किल्लत बनी हुई है। शादियों का सीजन होने की वजह से नगदी की कमी शादी वाले घरों में परेशानी का सबब बन रही है। लोगों का कहना है कि हर जगह तो डिजिटल लेनेदेन संभव नहीं है। अल्मोड़ा के एसबीआई की मुख्य शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक बैंक में दो हजार और पांच सौ के नोट कम हैं। अधिक कैश मांगने वालों को भी सौ रुपये की गड्डी दी जा रही है।
 

विज्ञापन
Fake note caught by bank during cash crisis
atm - फोटो : amar ujala

पिथौरागढ़ जिले में पिछले कुछ समय से चेस्ट को रिजर्व बैंक से मांग के मुताबिक करेंसी नहीं मिल पा रही है। इससे जिले में नकदी संकट गहरा गया है। कुछ यही हाल बागेश्वर और चंपावत जिले का है। यहां खातेदारों को जरूरत के हिसाब से अधिकतम 20 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा दुश्वारी पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक को झेलनी पड़ रही है। उसकी छह शाखाओं में केवल नौ लाख रुपये बचे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed