फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत-चीन सीमा क्षेत्र में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने भरी उड़ान, 'गगन शक्ति' से दिखाई ताकत

Wed, 18 Apr 2018 07:59 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चिन्यालीसौड़(उत्तरकाशी)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चिन्यालीसौड़(उत्तरकाशी) Updated Wed, 18 Apr 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
 indian airforce gagan shakti exercise on india china border

भारतीय वायुसेना के सबसे बड़े युद्धाभ्यास 'गगन शक्ति' के तहत दूसरे दिन बुधवार को भी जिले के आसमान में सेना के विमान एवं हेलीकॉप्टरों ने उड़ान भरी। हालांकि आज चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी और हर्षिल हेलीपैड पर सैन्य गतिविधियां नहीं हुईं। सेना के विमानों ने भारत-चीन सीमा क्षेत्र में उड़ाने भरीं।



बता दें कि मंगलवार को ऑपरेशन 'गगन शक्ति' के तहत सेना के हेलीकॉप्टरों ने हर्षिल हेलीपैड से सेना के पैरा कमांडोज को लिफ्ट कर उन्हें चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर उतारने और यहां से वायुसेना के एएन-32 विमान द्वारा इन पैरा कमांडोज को लिफ्ट कर पिथौरागढ़ छोड़ने का अभ्यास किया था।

इस ऑपरेशन के दूसरे दिन बुधवार की सुबह भी जिले के आसमान में वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने उड़ानें भरीं। दिल्ली आदि एयर बेस से इन विमानों ने भारत-चीन सीमा क्षेत्र में उड़ान भरी। बताया जा रहा है कि चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर अभी युद्धक विमानों की लैंडिंग और उड़ान लायक व्यवस्था नहीं है।

 indian airforce gagan shakti exercise on india china border

पूर्व में परीक्षण के दौरान वायुसेना के अधिकारी युद्धक विमानों की लैंडिंग एवं उड़ान के लिए इस हवाई पट्टी के विस्तार की जरूरत बता चुके हैं। अभी यहां 1165 मीटर लंबा और 30 मीटर चौड़ा रनवे है।

जबकि लड़ाकू विमानों के उतरने के लिए डेढ़ हजार मीटर लंबे रनवे और टर्निंग प्वाइंट पर पांच मीटर की अतिरिक्त चौड़ाई की जरूरत है। इस अभियान को लेकर सेना के अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी।

ऐसे में यह सैन्य अभ्यास कितने दिन चलेगा, इसकी कोई सूचना नहीं दी जा रही है। हालांकि डीएम डा.आशीष चौहान की मानें तो सेना की ओर से मिले पत्र में 17 एवं 18 अप्रैल को अभ्यास की सूचना दी गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed