फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रांडेड जूते पहनने के शौकीन हैं तो जरूर पढ़ें यह खबर, वरना बाद में पछताएंगे

Fri, 11 May 2018 04:35 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 11 May 2018 04:35 PM IST
विज्ञापन
Fake Branded shoes caught during raid in dehradun market
shoes without socks

अगर आपको भी ब्रांडेड जूते पहनने का शौक है तो इस खबर को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।

Fake Branded shoes caught during raid in dehradun market
fake shoes

राजधानी देहरादून की इंदिरा मार्केट में पुलिस ने जूते बनाने वाली कंपनी के अधिकारियों के साथ तीन दुकानों पर छापेमारी की। इन दुकानों से नामी कंपनियों के  220 जोड़ी जूते नकली जूते बरामद हुए। आरोपी दुकानदारों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Fake Branded shoes caught during raid in dehradun market
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

धारा चौकी इंचार्ज कुलदीप कुमार के अनुसार शनिवार शाम को उनके पास यूनाइटेड ओवरसीज ट्रेडमार्क नई दिल्ली के कर्मचारी कमलजीत सिंह पहुंचे थे। कमलजीत जूतों के विशेषज्ञ हैं और नाइक, रिबॉक आदि कंपनियों के माल की जांच करते हैं। कमलजीत ने बताया कि देहरादून में कई जगह इन कंपनियों के नकली जूते बेचे जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fake Branded shoes caught during raid in dehradun market
fake shoes

इस पर पुलिस ने एक टीम बनाकर इंदिरा मार्केट में अरोड़ा फुटवियर, तरुण शूज और गोल्ड स्टार शूज नाम की दुकानों पर छापेमारी की। छापेमारी में अरोड़ा फुटवियर से आठ जोड़ी नाइक और 23 जोड़ी वेंश, तरुण शूज से 61 जोड़ी वेंश और 33 जोड़ी नाइक और गोल्ड स्टार शूज नाम की दुकान से 53 जोड़ी नाइक और 42 जोड़ी वेंश ब्रांड के नकली जूते बरामद हुए।

विज्ञापन
Fake Branded shoes caught during raid in dehradun market
fake shoes

इसके बाद अरोड़ा फुटवियर के राजेंद्र अरोड़ा, तरुण शूज के नवीन कुमार और गोल्ड स्टार शूज के मनमोहन सिंह के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उनका कहना है कि, यह काम पूरे देश में चल रहा है, लेकिन लोग इन कमियों को पकड़ ही नहीं पाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed